जेबीवीएनएल की वेबसाइट पर खुद को पंजीकृत कराना होगा

रांची: जेबीवीएनएल को ओर से अब तक 1.45 लाख घरों में प्रीपेड मीटर लगाया गया है। अब जिन घरों में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लग गया है उन घारों में पंजीकृत मोबाईल नंबर पर झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की ओर से एसएमएस के माध्यम से खाता नंबर प्रदान किया गया है।

उपभोक्ताओं को जेबीवीएनएल की वेबसाइट पर जा कर खुद को पंजीकृत कराना होगा। सफल पंजीकरण के बाद उपभोक्ता दैनिक खपत व मासिक बिल देख सकते है।

प्रीपेड खाते की राशि शून्य हो जाने पर जेबीवीएनएल की ओर से ऑटोमेटिक बिजली काट दी जायेगी, इसके बाद उपभोक्ता को फिर से खाता रिचार्ज कराना होगा।

जीएम आइटी संजय सिंह ने सूचना जारी कर कहा है कि ऑटोमेटिक डिस्कनेक्शन से बचने के लिए उपभोक्ता अपने खाते में शेष राशि पर ध्यान रखें और नियिमित रूप से रिर्चाज करें।

इसको लेकर उन्होंने आगे कहा कि प्रीपेड मीटर स्मार्ट फोन के प्रीपेड फंक्शन की तरह काम करता है। यही वजह है कि 1700 उपभोक्ताओं के कनेक्शन स्वत: कट गये. स्वत: डिस्कनेक्शन के पूर्व एसएमएस से सूचित भी किया जाएगा।

 

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...

लाल चींटी की चटनी क्यों खाते हैं झारखंड के आदिवासी? स्वाद...

रांची: झारखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जंगलों और समृद्ध आदिवासी संस्कृति के लिए देशभर में अलग पहचान रखता है। यहां के पारंपरिक खान-पान में भी...

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...