रोहतासगढ़ के विकास और आदिवासियों के उन्नयन का भरोसा दिलाया लालू जी ने : बंधु तिर्की

छठ महापर्व के बाद पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ आदिवासी नेताओं के दौरे का निर्णय

रांची :  पूर्व मंत्री, झारखण्ड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य एवं झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और इंडिया गठबंधन के महत्वपूर्ण नेता लालू प्रसाद यादव ने उन्हें यह भरोसा दिलाया है कि बिहार में आदिवासियों के महत्वपूर्ण सांस्कृतिक एवं पौराणिक धरोहर, प्रागैतिहासिक काल के रोहतासगढ़ किले के संरक्षण और संवर्धन के लिये बिहार सरकार हर संभव उपाय करेगी.

श्री यादव ने कहा कि उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव इस मामले को लेकर काफी गंभीर हैं और न केवल रोहतासगढ़ किले बल्कि बिहार में रहनेवाले आदिवासियों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन बल्कि उनकी आर्थिक-सामाजिक स्थिति में सुधार के साथ उनके जीवन स्तर को ऊँचा उठाने के लिये भी प्रभावी उपाय प्रयास किये जायेंगे.

झारखण्ड में इंडिया गठबंधन के विभिन्न घटक दलों की स्थिति को मजबूत करने, आपसी सामंजस्य को और भी प्रभावी बनाने के साथ ही, झारखण्ड की सभी लोकसभा सीटों पर बेहतर प्रदर्शन करने के संदर्भ में विचार विमर्श के लिये श्री यादव के आमंत्रण पर श्री तिर्की ने आज पटना में राजद अध्यक्ष श्री यादव से उनके आवास पर मुलाकात की.

भेंट के दौरान श्री तिर्की ने कहा कि झारखण्ड में सभी 14 लोकसभा क्षेत्रों में सत्तादारी गठबंधन के सभी घटक दल एक-दूसरे के साथ बेहतर सामंजस्य के साथ काम कर रहे हैं. श्री तिर्की ने बताया कि सभी दलों का प्रयास आम जनता के मध्य न केवल कांग्रेस बल्कि इंडिया अलायंस की विचारधारा को मजबूती के साथ रखना है.

श्री तिर्की ने कहा कि, श्री यादव के साथ बैठक के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि छठ महापर्व के तत्काल बाद आदिवासी नेताओं का एक दल बिहार के पर्यटन विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ रोहतासगढ़ का दौरा कर वहाँ के विकास तथा पर्यटन को बढ़ावा देने के संदर्भ में विचार विमर्श करेगा.

इसके अलावा उक्त दल के दौरे के बाद श्री तिर्की भी बिहार सरकार के पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ विचार करेंगे जिसके बाद महत्वपूर्ण निर्णय लिये जायेंगे.

आज श्री यादव से श्री तिर्की की बैठक के दौरान रांची विश्वविद्यालय के जनजातीय भाषा विभाग के प्रो. बन्दे उरांव भी उपस्थित थे.

Saffrn

Trending News

टाटानगर में ट्रेनों की लेटलतीफी पर Saryu Roy का धरना, रेलव...

Jamshedpur: जमशेदपुर के टाटानगर यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ जमशेपशुर पश्चिम के विधायक Saryu Roy का धरना मंगलवार को शुरू हुआ। इसमें विश्व...

फिरौती के लिए युवक का अपहरण, पुलिस ने 6 घंटे में...

बक्सर : बिहार की बक्सर पुलिस ने एक बार फिर अपनी सक्रियता, तत्परता और पेशेवर कार्यशैली का दमदार प्रदर्शन किया है। पुलिस अधीक्षक (SP) शुभम आर्य ने...

अनंत अंबानी की बड़ी पहल: केरल के मंदिरों और हाथी कल्याण...

Mumbai: रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी ने केरल के दो प्रमुख धार्मिक स्थलों राजराजेश्वरम मंदिर और गुरुवायूर मंदिर की यात्रा के दौरान...

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: धनबाद से मुंबई के लिए शुरु...

Dhanbad: धनबाद से लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई के लिए नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत हो गई है। सोमवार देर रात 11 बजे यह...

जांच रिपोर्ट के बदले रिश्वत मांगना पड़ा भारी, विजिलेंस के जाल...

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आ रही है। यहां विजिलेंस टीम ने एक पुलिस अधिकारी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img