Advertisment

अपने ही दल के सांसद पर हमलावर हुए पूर्व मंत्री व बीजेपी के कद्दावर नेता

गया : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता रामाधार सिंह अपने ही दल के औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह पर जबरदस्त हमला बोला है। आज गया में संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर उन्होंने कहा कि अगर 2024 में फिर से उनकी पार्टी बीजेपी सुशील कुमार सिंह को टिकट देती है तो उनकी निश्चित हार होगी। रामाधार सिंह नॉर्थ कोयल नहर को लेकर प्रेसवार्ता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की नाकामी और औरंगाबाद सांसद की अज्ञानता के कारण नॉर्थ कोयल नहर में पानी नहीं आ रही है। राज्य सरकार ने जो डीपीआर तैयार कर केंद्र सरकार को भेजी है उसमें तकनीकी खामियां हैं। जब तक उसमें सुधार नहीं होता है पानी आना संभव नहीं है। सिंह ने औरंगाबाद सांसद पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी को बदनाम कर रहे हैं। पिछले 15 वर्षों में 15 कम भी नहीं कर पाए हैं। पार्टी के नीतियों और सिद्धांतों से उनको कोई मतलब नहीं है। वे पार्टी को मजबूत करने के बजाय खुद मजबूत हो रहे हैं। रामाधार सिंह ने केंद्रीय नेतृत्व से मांग किया कि इस बार सुशील कुमार सिंह के बजाय किसी और को उम्मीदवार बनाएं।

वहीं नीतीश कुमार के द्वारा आज भाजपा नेताओं से दोस्ती का हवाला देने पर कहा कि नीतीश कुमार किसी के दोस्त नहीं हो सकते हैं। भाजपा ने नीतीश कुमार को केंद्रीय मंत्री बनाया और मुख्यमंत्री भी बनाया। भाजपा ने लालू यादव को भी मुख्यमंत्री बनाया। लेकिन यह लोग जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं। नीतीश कुमार बिहार में जातीय दंगा करवाना चाहते हैं।महाभारत करवाना चाहते हैं। भूमिहार राजपूत व ब्राह्मण के जमीनों को संख्या बल के आधार पर हड़पना चाहते हैं। हिन्दू समाज जो बजरंगबली की मुट्ठी की तरह मजबूत है उसे नीतीश तोड़ना चाहते हैं। सिंह ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय के एकात्मक मानववाद के सिद्धांत के बिना लोहिया का समाजवाद नपुंसक है। वैसे ही जैसे राजद और जदयू के नेता नपुंसक हैं।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Garhwa Tiger Attack: तेवाली गांव के जंगल में बाघ ने पालतू...

गढ़वा के भंडरिया थाना क्षेत्र के तेवाली गांव में बाघ ने पालतू भैंस का शिकार किया। वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है...

Bankipur By Election Result: क्या उपचुनाव के नतीजे बिहार के जनादेश...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत के बाद राजनीतिक विश्लेषण तेज। क्या उपचुनाव के नतीजे बिहार के जनादेश का संकेत हैं, पढ़ें...

Ranchi Crime: पंडरा और जगन्नाथपुर में महिलाओं से Gold Chain Snatching,...

रांची के पंडरा और जगन्नाथपुर इलाके में महिलाओं से सोने की चेन छिनतई की दो घटनाएं सामने आईं। बाइक सवार बदमाश वारदात के बाद...