पटना में दुर्गा पूजा की धूम, सप्तमी के दिन खुला पट

पटना : पूरे देश सहित राजधानी में पटना में दुर्गा पूजा की जबरदस्त धूम है। आज सप्तमी है। पटना के लगभग सभी पंडालों का पट खोल दिया गया है। पटना के चर्चित डाकबंगला चौराहे पर पिछले कई सालों से दुर्गा पूजा का आयोजन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। आज इसी कड़ी में सप्तमी को लेकर पटना के डाकबंगला चौराहे पर रखे मां दुर्गा का पट खुला और श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा का दर्शन किया। सप्तमी के दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है।

आपको बताते चलें कि हर वर्ष दशहरा पूजा के विशेष अवसर पर राजधानी पटना के प्रमुख स्थान में से एक डाकबंगला चौराहे के पास विशेष पंडाल बनाया जाता है। दूर-दूर से श्रद्धालु मां की पूजा करने के लिए आते हैं। इसके साथ-साथ बड़ी संख्या में डाकबंगला चौराहे पर भीड़ उमड़ती है। अष्ठमी और नवमी के दिन पटना में श्रद्धालु की जबरदस्त भीड़ देखने को मिलती है।

आफताब आलम की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के दोहरे म्यूटेशन मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय...

JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश,...

 JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID को 6 से 9 संदिग्ध एक्सपर्ट और साल्वर के नाम मिले हैं। एजेंसी दिल्ली और लखनऊ में...

Ranchi Railway: सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए सीधी ट्रेनें...

 रांची से सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए पर्याप्त सीधी ट्रेनें नहीं हैं। यात्रियों को दूसरे शहरों से ट्रेन पकड़नी पड़ती है। बेंगलुरु...