जैप वन परिसर में मां दुर्गा की विशेष पूजा

रांची:  राजधानी रांची में दुर्गा पूजा की धूम है।वही सप्तमी के दिन जैप वन परिसर में मां दुर्गा की विशेष पूजा होती है।इस दौरान फूलपाती और शोभा यात्रा आकर्षण का केंद्र होती है।

दरअसल वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत जैप वन में मां दुर्गा की पूजा होती आ रही है। जिसमे मां की प्रतिमा की जगह कलश की पूजा होती है।वहीं हथियारों की भी पूजा की परंपरा है।

वहीं सप्तमी के मौके पर जैप वन जवानों और उनके परिवार के द्वारा फूलपाती शोभा यात्रा निकाली गई।साथ ही जवानों द्वारा सशस्त्र फायरिंग, आकर्षक बैंड प्रदर्शन और नौ कन्या पूजन किया गया। फूलपाती शोभा यात्रा के दौरान जैप के जवानों और उनके परिजनों ने बैंड बाजे के साथ वृक्ष की पूजा की।

प्रकृति की पूजा करने के बाद इन जवानों ने हवन किया। बता दें कि डोरंडा स्थित जैप वन परिसर में शक्ति की देवी दुर्गा की पूजा की परंपरा वर्षों पुरानी है।

वर्ष 1880 से यहां जवानों द्वारा मां दुर्गा की पूजा की जाती है। मान्यता है कि माता की 9 दिनों तक विशेष पूजा करने से जवानों पर किसी प्रकार का संकट नहीं आता है। जैप वन के जवान जहां vvip की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। तो वहीं नक्सलियों से लोहा लेने में भी पीछे नहीं रहते।

हर मुश्किल घड़ी से निपटने के लिए जवान हमेशा तैयार रहते हैं। ऐसे में उसे शक्ति की प्रतीक मां दुर्गा शक्ति प्रदान करें। इसको ध्यान में रखते हुए चली आ रही परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है।

Patna Firing News: अनिल यादव को गोली लगने के बाद अस्पताल...

Patna Firing News: राजधानी पटना में पूर्व वार्ड पार्षद के पति अनिल कुमार यादव को गोली मारे जाने की घटना के बाद जन सुराज...

Ranchi Hotel Fire: आनंद टावर के चौथे तल्ले पर आधी रात...

Ranchi Hotel Fire: राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक स्थित आनंद टावर में मंगलवार देर रात एक होटल-सह-रेस्तरां में भीषण आग लग गयी. आग टावर के...

East Singhbhum Arms Recovery: जमशेदपुर के जंगलों में बड़ा सर्च ऑपरेशन,...

East Singhbhum Arms Recovery, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. कोबरा, एसटीएफ और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम...