पूजा के दौरान भगदड़, 2 महिला समेत एक बच्चे की मौत, कई घायल

गोपालगंज : गोपालंगज जिला के नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित राजा दल पूजा पंडाल के पास लोगो के बीच अचानक भगदड़ मच गई। इस दौरान दो वृद्ध महिला समेत एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिसमें सात से आठ लोगों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। इन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। वहीं अन्य लोगों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है।

बता दें कि मृतकों में माझागढ़ थाना क्षेत्र के सनहा गांव निवासी दिलीप राम के पांच वर्षीय बेटा आश कुमार, कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामूसा गांव निवासी स्वर्गीय रविंद्र साह के 55 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी और नगर थाना क्षेत्र के बसडिला गांव निवासी स्वर्गीय भोज शर्मा की 60 वर्षीय पत्नी शांति देवी शामिल है। दरअसल, घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के राजा दल पूजा पंडाल को देखने के लिए लोगों की अत्यधिक भीड़ उत्पन्न हो गई थी। आत्यधिक भीड़ के बाद अचानक एक बच्चा एक महिला के हाथ से छुट कर गिर गया और वह घायल हो गया। घायल बच्चे को मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल तेजी से लेकर जाने लगे। इसी तभी पंडाल के कुछ दूर पर भीड़ अनियंत्रित हो गई, लोग इधर-उधर भागने लगे। तभी दो वृद्ध महिला भी भीड़ के शिकार हो गई और वह घायल हो गई। घायल महिला को भी तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों महिला ने भी दम तोड़ दिया।

बता दें कि हादसे की जानकारी जैसे ही पुलिस को हुई पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल स्थिति को पुलिस नियंत्रित कर ली गई है। वहीं पूजा पंडाल में फिलहाल दर्शन पर रोक लगा दी गई है। पुलिस द्वारा लोगों से घर जाने की अपील की जा रही है।

इस संदर्भ में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि राजा दल पंडाल के द्वार से थोड़ी दूर पर भीड़ में एक बच्चा गिर कर दब गया था और उसको बचाने के लिए तेजी से अस्पताल जाने के क्रम में आपस में लोग टकरा गए और भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। इस क्रम दो वृद्ध महिला और एक बच्चे की भीड़ में दब जाने के क्रम में मृत्यु हो गई और कुछ लोग घायल हुए है जिनका इलाज चल रहा है। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने तत्काल स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने कहा कि स्थिति सामान्य है। वहीं इस संदर्भ में सिविल सर्जन बिरेंद्र प्रसाद ने बताया कि कुल 20 लोग इस हादसे में घायल हुए है। जबकि तीन लोगों की मौत हुई है।

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img