ब्रेकिंगः मूर्ति विसर्जन के दौरान मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर नदी में गिरा

जमशेदपुरः मूर्ति विसर्जन के दौरान बोधन वाला घाट में मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा. मिनी ट्रक की चपेट में 6 लोग आ गए. स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद 6 लोगों को निकालकर टाटा अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया. जिसमें एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर है.

जानकारी के अनुसार बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में जहां बेली बोधनवाला घाट में प्रतिमा विर्सजन करने पहुंचे श्रद्धालुओं को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया. जिसमें आधा दर्जन श्रद्धालु घायल हुए हैं. प्रतिमा विसर्जन करने पहुंचे एक ट्रक का ब्रेक फेल होने से वह सीधे नदी में जा गिरा. जो सीधे दूसरे पूजा कमेटी का प्रतिमा विसर्जन कर रहे श्रद्धालुओं पर जा गिरा. जिससे मौके पर भगदड़ मच गयी.

इसके बाद स्थानीय लोग और जिला प्रशासन के मदद से घायल को तत्काल अस्पताल भेजा गया. जहां इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई. इधर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और पुलिस अधीक्षक अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना और जो गंभीर रूप से घायल है, उसे बेहतर इलाज और सुविधा देने का आदेश दिया. घटना की सूचना मिलते ही विधायक सरयू राय भी अस्पताल पहुंचे.

रिपोर्टः लाला जबीन

Basukinath Shravani Mela 2026: बाबा फौजदारीनाथ के दरबार में DGP की...

Basukinath Shravani Mela 2026: झारखंड की पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा ने शुक्रवार को विश्व प्रसिद्ध बाबा बासुकीनाथ धाम का दौरा किया। उन्होंने रीति-रिवाजों के...

Hazaribagh Police Encounter: केरेडारी में पुलिस से भिड़ा राहुल दुबे गैंग,...

Hazaribagh Police Encounter: जिले के केरेडारी और टंडवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के पुलिस और कथित राहुल दुबे गैंग के सदस्यों के बीच मुठभेड़...

Bokaro Bal Sudhar Grih News: बोकारो बाल सुधार गृह में एक...

Bokaro Bal Sudhar Grih News: चास स्थित बाल सुधार गृह में कई किशोरों के बीमार पड़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।...