जापान के हॉकी खिलाड़ी पहुंची न्यूक्लियस मॉल

कमल कुमार 

हॉकी खिलाड़ियों को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट

रांची: एशियाई मिहला हॉकी चैंपियनशिप को लेकर राजधानी के खेल प्रेमियों के बीच बेहद उत्साह है। आज चीन की टीम रांची पहुंच चुकी है तो देर शाम को थाईलैंड की महिला हॉकी टीम भी रांची पहुंच जाएगी।

अब तक भारत,जापान,कोरिया और मलेशिया की टीम राजधानी पहुंचकर प्रैक्टिस सेशन में भाग ले रही है। हॉकी खिलाड़ियों को लेकर पुलिस प्रशासन में बेहद संवेदनशील है।

खिलाड़ियों की हर मूवमेंट को लेकर उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई जा रही है। बुधवार को जापान के हॉकी खिलाड़ी न्यूक्लियस मॉल पहुंचे और खरीदारी की। इस दौरान मॉल में पहले से मौजूद लोगों में काफी उत्सुकता देखने को मिला

एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप का आगाज 27 अक्टूबर से होने जा रहा है। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर की छह टीम इस दौरान रांची में रहेगी।

रांची के तीन होटलों में हॉकी खिलाड़ियों को ठहराया गया है। सभी होटलों की सरक्षा व्यवस्था भी बेहद कड़ी की गई है। महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती सभी होटलों में की गई है।

 

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...