एशियन महिला हाॅकी चैंपियनशिप के सफल आयोजन को लेकर हाई लेवल मीटिंग, विकास आयुक्त ने अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश

रांचीः राजधानी के मोरहाबादी स्थित मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में 27 अक्टूबर से 05 नवम्बर 2023 तक आयोजित होने वाले एशियन महिला हाॅकी चैंपियनशिप (Women’s Asian Champions Trophy-2023) की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गयी।

झारखंड विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में तैयारियों की अंतिम रूप से समीक्षा करते हुए सफल आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया गया और संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। खिलाड़ियों के आगमन, उनके ठहरने की व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग, ट्रैफिक, वेंडिंग ज़ोन को लेकर पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करते हुए उन्होंने आवश्यक और उचित दिशा-निर्देश दिए।

अरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। कोई कमी ना रहे। इसे लेकर समीक्षा करते हुए बचे हुए कार्य को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि मोरहाबादी मैदान में वेंडिंग ज़ोन भी बनाया जा रहा है। जहां वेंडर्स को नगर निगम द्वारा ट्रेनिंग भी जा रही है।

उन्होंने कहा कि स्टेडियम में प्रवेश नि:शुल्क है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी मैच देखने आएं और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएं।

रिपोर्टः कमल कुमार

Anant Singh Expelled from JDU: अनंत सिंह JDU से 6 साल...

Anant Singh Expelled from JDU: बिहार की राजनीति में जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बड़ा फैसला लेते हुए मोकामा विधायक अनंत सिंह को छह...

Bihar Integrated Manufacturing City: बिहार में 16,500 करोड़ के निवेश की...

Bihar Integrated Manufacturing City: बिहार के औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गया जिले के बोधगया में बिहार...

Bihar Investment MoU 2026: बिहार में ₹4,092 करोड़ के निवेश प्रस्ताव,...

Bihar Investment MoU 2026: बिहार में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 12 औद्योगिक इकाइयों के साथ कुल ₹4,092 करोड़ के निवेश...