BPSC दफ्तर के बाहर दिव्यांग अभ्यर्थियों ने दिया धरना, पुलिस ने भगाया

पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित शिक्षक बहाली परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने के साथ ही लगातार अभ्यर्थी रिजल्ट में धांधली का आरोप लगा रहे हैं। वहीं अब बीपीएससी ऑफिस के बाहर काफी संख्या में दिव्यांग शिक्षक अभ्यर्थी धरना पर बैठ गए हैं। अभ्यर्थियों का कहना है की कट ऑफ से ज्यादा अंक लाने के बावजूद हमारा रिजल्ट नहीं आया है। हम लोगों को अपना अधिकार चाहिए।

वहीं मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचकर सभी दिव्यांग अभ्यर्थियों पर हल्का बल प्रयोग कर बीपीएससी दफ्तर से भगा दिया। इस दौरान मजिस्ट्रेट ने कहा कि गर्दनीबाग धरनास्थल है वहां पर जाकर धरना दीजिए। बीपीएससी दफ्तर के बाहर दिव्यांग शिक्षक अभ्यर्थि अपनी मांग को लेकर पहुंचे हैं।  अभ्यर्थियों का कहना है कि कट ऑफ से हाई नंबर लाने के बावजूद भी पास नहीं हुए हैं। बीपीएससी के द्वारा आयोजित शिक्षक बहाली परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद लगातार अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं।

विवेक रंजन और आफताब आलम की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Ranchi Cyber Fraud: ₹2,000 ट्रैफिक चालान के फर्जी मैसेज से सावधान,...

रांची में साइबर अपराधी ₹2,000 के फर्जी ट्रैफिक चालान का मैसेज भेजकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ट्रैफिक एसपी ने अनजान लिंक पर...

Indian Army TES 56 Recruitment: 12वीं पास युवाओं को सेना में...

 Indian Army TES 56 Recruitment के लिए आवेदन 14 अक्टूबर से शुरू। 12वीं में PCM के 60% अंक और JEE Main 2026 अनिवार्य। चयनित...

Jharkhand High Court: गुमला की लापता बच्ची के मामले में हाईकोर्ट...

 झारखंड हाईकोर्ट में गुमला की आठ साल से लापता बच्ची के मामले में सुनवाई हुई। अदालत ने सरकार से जांच रिपोर्ट को लेकर सवाल...