BPSC शिक्षक अभ्यर्थियों का Patna में प्रदर्शन, पुलिस ने किया ला’ठीचार्ज

पटना : राजधानी पटना से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) TRE-3 शिक्षक अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बाद जमकर बवाल हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, बीपीएससी शिक्षक अभ्यर्थी सोमवार को बीपीएससी ऑफिस के बाहर वन कैंडिडेट वन रिजल्ट की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने शिक्षक अभ्यर्थियों को रोका, जिसके बाद सड़क पर बवाल बढ़ गया। शिक्षक अभ्यर्थियों के प्रदर्शन में छात्र नेता दिलीप कुमार भी मौजूद हैं।

आपको बता दें कि बीपीएससी कार्यालय के बाहर शिक्षक अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच जमकर नोक-झोंक हुई। पुलिस ने अभ्यर्थियों को रोकने के लिए लिए लाठीचार्ज भी कर दिया, जिसके बाद अभ्यर्थी और उग्र हो गए। इस दौरान कई शिक्षक अभ्यर्थियों को चोट लगी है। पुलिस की लाठीचार्ज के बाद अभ्यर्थियों को भीड़ तितर-बितर हो गई थी। अभ्यर्थी एक बार फिर से बेली रोड पर जुटने लगे हैं। दरअसल, बीपीएससी शिक्षक अभ्यर्थी बीपीएससी कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे, तभी सचिवालय के पास पुलिस ने अभ्यर्थियों को रोक दिया है।

यह भी पढ़े : BPSC TR 3.0 के रिजल्ट से पहले छात्र नेता के नेतृत्व में कल आयोग का होगा घेराव

दरअसल, शिक्षकों के इस आंदोलन में हजारों अभ्यर्थी शामिल हैं। सभी अभ्यर्थी में बिहार सरकार से वन कैंडिडेट वन रिजल्ट की मांग कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर बीपीएससी शिक्षक अभ्यर्थी बीपीएससी कार्यालय का घेराव करना चाह रही थी लेकिन तभी पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और मौके पर बवाल मच गया। इस दौरान बेली रोड ट्रैफिक व्यवस्था भी चरमरा गई है।

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Bihar Cooperative Bank Loan: कृषि, डेयरी और ग्रामीण उद्योगों के लिए...

Bihar Cooperative Bank Loan: बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड, पटना की 77वीं वार्षिक आम बैठक सोमवार, 21 सितंबर 2026 को आयोजित की गई। बैठक...

Bihar Building Bye-Laws 2026: भवन निर्माण की प्रक्रियाएं होंगी सरल और...

Bihar Building Bye-Laws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 के प्रारूप को अधिक सरल, पारदर्शी और जनोपयोगी बनाने के उद्देश्य से उच्चस्तरीय मंत्रियों के समूह यानी Group...

Bihar Vigilance Department: बिहार में Zero Tolerance Policy को धार, निगरानी...

Bihar Vigilance Department: बिहार में भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के लिए निगरानी विभाग ने अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को और प्रभावी बनाने की दिशा में...