लोअर हटिया में हवाई फायरिंग करने के मामले में दो अपराधी गिरफ्तार

रांचीः जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के लोअर हटिया में हवाई फायरिंग करने के मामले में दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस गिरफ्त में आए अभिषेक कुमार सिंह और सोनू सरदार का आपराधिक इतिहास रहा है। सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि डीएसपी हटिया के नेतृत्व में जगन्नाथपुर थाना की पुलिस के साथ टीम का गठन कर छापेमारी की गई।

हवाई फायरिंग कर लोगों के बीच दहशत फैलाने का आरोप

छापेमारी टीम ने लोअर हटिया से दो अपराध कर्मियों को लोडेड अवैध हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है। अपराधियों द्वारा हवाई फायरिंग कर लोगों के बीच दहशत फैलाने का आरोप है, पुलिस गिरफ्त में अभिषेक कुमार सिंह पर रांची के गोंदा थाना में और बिहार के मुंगेर के कासिम बाजार थाना में भी मामला दर्ज है। वहीं सोनू सिंह उर्फ सोनू सरदार के खिलाफ भी धुर्वा थाना में मामला दर्ज है।

रिपोर्टः कमल कुमार

घर बैठे सुनवाई, ऑनलाइन दस्तावेज और पारदर्शी फैसला, बिहार की राजस्व...

पटना : सुशासन का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होता है, जब नागरिकों को न्याय पाने के लिए अनावश्यक दौड़-भाग न करनी पड़े। तकनीक तभी...

नितिन नवीन के आवास पर बैठकों का दौर जारी, चुनावी रणनीति...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन...

चारा घोटाला केस में लालू यादव को SC से राहत, जमानत...

दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने चारा घोटाला मामले...