धोनी के नाम पर मां से बच्चे की छिनतई मामले में SIT गठित

रांचीः राजधानी के अरगोड़ा थाना क्षेत्र से धोनी के नाम पर मां से बच्चे की छिनतई के मामले के उद्भेदन के लिए SIT का गठन किया गया है। इस मामले पर पुलिस की जांच तेज हो गई है। सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि हटिया डीएसपी, अरगोड़ा थानेदार सहित टेक्निकल टीम के साथ एसआईटी का गठन हुआ है। इस पूरे प्रकरण में एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया है। सीसीटीवी, कॉल डंप, मोटरसाइकिल के नंबर सहित कई बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है।

नशीला बिस्किट खिलाकर दिया था घटना को अंजाम

22 अक्तूबर को वह हीनू स्थित पूजा पंडाल में थी। उसके साथ उसका डेढ़ साल का बेटा और बेटी भी थे। उसी दौरान एक बुर्के वाली महिला आई और उसने कहा की धोनी 5 हजार रूपए और एक घर सभी गरीबों को दे रहे है। यह कह उसने महिला को झांसे में लिया और हरमू इलाके स्थित बिजली ऑफिस के पास उसे लेकर आई। जहां उसे घर भी दिखाया गया। उसके बाद उसे और बच्चे को बिस्किट दिया गया। बिस्किट खाने के साथ ही महिला का सिर घूमने लगा। जिसके बाद बुर्के वाली महिला उसके बच्चे को छिन कर भाग निकली। महिला के साथ एक बाइक सवार व्यक्ति भी था।

रिपोर्टः कमल कुमार

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...