सिर्फ सत्ता पाना ही मकसद नहीं, जनता का विकास है सर्वोपरि- दीपिका पांडे सिंह

रांचीः आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी में सभी राजनीतिक दल जुट गई है। ऐसे में झारखंड की सत्ताधारी दल कांग्रेस सरकार के कार्यों को लेकर जनता से वोट मांगने उतरेगी। कांग्रेस पार्टी के महगामा विधायक दीपिका पांडे सिंह ने 22 स्कोप से खास बातचीत में बताया कि चुनाव में जीत हासिल करने की क्या रणनीति है। वहीं विपक्ष की भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रमों पर भिवनिशाना साधा।

उन्होंने राज्य सरकार के मेनिफेस्टो में दिए गए सभी वादों को पूरा किए जाने का दावा करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में इन बातों को भी जनता तक पहुंचाएंगे। जो वादा गठबंधन की सरकार ने किया था। उन वादों को पूरा किया है और जो मेनिफेस्टो में बचे हुए वादे है। वह भी पाइपलाइन में है। जल्द ही उसे भी पूरा किया जाएगा।

दीपिका पांडे सिंह ने महिलाओं के विकास को लेकर भी अपनी बातों को रखा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देश की एक मात्र ऐसी पार्टी है।जो महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए काम करती आई है। झारखंड राज्य में भी वर्तमान में कांग्रेस की चार महिला विधायक है। महिलाओं के आरक्षण समेत महिला सशक्तिकरण के लिए भी पार्टी प्रतिबद्ध है। आगामी चुनाव में अगर गठबंधन जीत कर आती है। तो कांग्रेस की महिला विधायकों को मंत्री पद दिए जाने की बात शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि फिलहाल कांग्रेस पार्टी की सभी महिला कार्यकर्ता चाहती है कि गठबंधन जीत हासिल करें समय आने पर शीर्ष नेतृत्व के सामने अपनी बातों को रखा जायेगा।

उन्होंने विपक्ष की भारतीय जनता पार्टी की संकल्प यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ सत्ता पाने के लिए चुनाव के समय कार्यक्रम करती है। जबकि कांग्रेस ने पूरे देश में लीडर्स देने का काम किया है और देश की एक मात्र पार्टी कांग्रेस है जो आम लोगों के विकास के लिए हमेशा कार्यक्रम चलाती है। भारत जोड़ो यात्रा भी इसी का एक उदाहरण है। जिसने देश में नफरत को दूर कर मोहब्बत और आपसी भाईचारे का संदेश दिया है।

रिपोर्टः कमल कुमार

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...