Breaking : 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान

नई दिल्ली : मुख्य चुनाव आयोग आज पांच राज्यों की विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार आज अभी थोड़ी देर पहले तारीखों का ऐलान किया। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होगा। बता दें कि राजस्थान में 23 नवंबर, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर, छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर, तेलंगाना में 30 नवंबर को वोटिंग और मिजोरम में सात नवंबर को चुनाव होंगे जबकि तीन  दिसंबर को नतीजे आएंगे।

बता दें कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में पिछली बार की तरह इस बार भी एक चरण में चुनाव हो सकते हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान कराया जा सकता है। वहीं राजस्थान (200), मध्य प्रदेश (230), छत्तीसगढ़ (90), तेलंगाना (119) और मिजोरम में 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने वाला है।

5 राज्यों में 679 विधानसभा सीटें

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि चुनाव आयोग ने सभी पांच राज्यों का दौरा किया और सभी राज्यों की राजनीतिक पार्टियों के साथ बैठक की। इसके अलावा सरकारी एजेंसियों, राज्य सरकारों के साथ बैठकें की। हमने राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से मुलाकात की। उनके सुझाव और फीडबैक लिए। मिजोरम का कार्यकाल दिसंबर 2023 में खत्म हो रहा है। बाकी राज्यों का कार्यकाल जनवरी 2024 में कार्यकाल खत्म हो रहा है। इन पांच राज्यों में 679 विधानसभा सीटें हैं। इन राज्यों में 16.14 करोड़ से ज्यादा वोटर हैं। इनमें से 8.2 करोड़ मेल और 7.8 करोड़ फीमेल वोटर हैं। इन राज्यों में 60.2 लाख ऐसे वोटर हैं, जो पहली बार वोट करेंगे।

 

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

JSSC Excise Constable Recruitment: 1941 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! JSSC...

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए मेडिकल जांच का शेड्यूल जारी करके भर्ती प्रक्रिया को...

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...