Advertisment

LJP (R)  संगठन की मजबूती के लिए तय की नई रूपरेखा, पदाधिकारियों के बीच साझा की गई प्लानिंग

गया : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपने सभी विभागों के अध्यक्षों के साथ संकल्प यात्रा के तहत गया म्यूजियम में बैठक की। बैठक के तहत बिहारी फर्स्ट पार्टी के सिद्धांत को मजबूती प्रदान करने के लिए पार्टी के सभी प्रकोष्ठों में 10-10 नए कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर जोड़ा गया। साथ ही सन्गठन अब तक जिले में किस स्तर पर पहुंचा और आगे करना होगा। इस पर एक नई रूपरेखा तय की गई जिसे पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच साझा किया गया। समीक्षा बैठक लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी की उपस्थिति में की गई। इस मौके पर प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों का लोजपा जिला इकाई की ओर से भव्य स्वागत किया गया।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने प्रदेश के सभी जिले में संगठन की मजबूती के लिए समीक्षा बैठक के तहत अभियान के तौर पर शिद्दत के साथ काम किया जा रहा है। गया जी में चौथे चरण के तहत पार्टी के पदाधिकारी गया पहुंचे है। और अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के सिद्धांतों को साकार करने में जुटे हैं। बिहारी फर्स्ट के सपनों को साकार करना है। ताकि बिहार के लोगों को बिहार में उनका हक मिले। उन्हें बिहार से बाहर न जाना पड़े। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी अरविंद सिंह, जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह और पंकज सिंह इस समारोह को सफल बनाने में जुटे थे।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Vidyarthi Sahayata Portal Bihar 2026: अब छात्रों की शिकायत पर सीधे...

Vidyarthi Sahayata Portal Bihar 2026: बिहार सरकार ने छात्रों की शैक्षणिक और छात्रावास से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ शुरू...

JSSC CGL pariksha radd :JSSC-CGL समेत TDPL की सभी परीक्षाएं रद्द,...

JSSC-CGL समेत TDPL के जरिए आयोजित सभी परीक्षाएं और उनके रिजल्ट रद्द होंगे। हेमंत सोरेन ने जांच कमेटी और परीक्षा सुधार का ऐलान किया।JSSC...

Bihar Mining 2026: बिहार में खनन को मिलेगी रफ्तार, 44 माइनिंग...

Bihar Mining 2026, पटना: बिहार सरकार राज्य में उपलब्ध खनिज संसाधनों के इस्तेमाल को विकास और जनकल्याण से जोड़ने की दिशा में काम कर रही...