दीपक अग्रवाल गोलीकांड के विरोध में सड़क पर उतरे व्यवसायी, धरना स्थल पर पहुंचे MLA राज सिन्हा, कहा- प्रशासन से नहीं संभल रहा जिला

धनबादः कोयलांचल में बीती रात मोटर पार्ट्स व्यवसायी दीपक अग्रवाल को गोली मारे की घटना से नाराज धनबाद के सभी 55 चैंबर से जुड़े पदाधिकारी एवं अन्य व्यवसाययों ने अपनी-अपनी प्रतिष्ठानों को आज बंद रखा है. जिला मुख्यालय रणधीर वर्मा चौक पर एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

धरना स्थल पर पहुंचे MLA राज सिन्हा

व्यवसायियों के समर्थन में स्थानीय विधायक राज सिन्हा भी पहुंचे और उन्होंने व्यवसायियों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. इतना ही नही उनके आंदोलन को अपने नेतृत्व में आगे बढ़ाने की बात कही और कहा कि अगर प्रशासन से जिला नहीं संभल रहा है. धनबाद के एसएसपी जिले को संभालने में सक्षम नहीं है. उनसे विधि व्यवस्था नहीं संभल रही है, तो उन्हें यहां से चले जाना चाहिए.

विधि व्यवस्था नहीं सुधरी तो अकेले धरना पर बैठेंगे- राज सिन्हा

राज सिन्हा ने कहा कि राज्य के डीजीपी से बात की है और यहां पर एक तेज तर्रार आईपीएस को भेजने की मांग की है. उन्होंने कहा कि व्यवसायियों को अब जिला पुलिस के पास अलग-अलग स्थान में जाकर चूड़ी भेंट करनी चाहिए ताकि वह चूड़ी पहन कर बैठे और व्यवसायी सड़क पर रहे. साथ ही उन्होंने कहा कि 15 दिनों के अंदर अगर धनबाद में विधि व्यवस्था नहीं सुधरी तो वह स्वयं अकेले धरना पर बैठेंगे. जब तक राज्य के सबसे बड़े पुलिस पदाधिकारी उन्हें जाकर आश्वासन नहीं देते तब तक उनका धरना बंद नहीं होगा.

 रिपोर्टः राजकुमार जायसवाल

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...