पटना : खबर राजधानी पटना से है जहां लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। पटना से लेकर गायघाट तक घाटों का निरीक्षण करने के लिए पटना के प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि, डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह और पटना एसएसपी राजीव मिश्रा, सिटी एसपी वैभव शर्मा समेत जिला प्रशासन और पटना पुलिस की कई वरीय अधिकारी घाटों के निरीक्षण कर रहे हैं।
आपको बताते चलें कि बिहार में लोक आस्था का महापर्व छठ बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। तैयारी को लेकर अधिकारी खुद घाटों का निरीक्षण कर रहे हैं। हालांकि आज घाटों का निरीक्षण करने के बाद कई दिशा निर्देश भी दिया जाएगा। वहीं पर मंडलीय आयुक्त कुमार रवि ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल अपनी लगभग दो मीटर नीचे है तो काफी चुनौतीपूर्ण है। जिला प्रशासन की टीम और नगर निगम की टीम सफाई करने में लग गई है। साथ ही घाटों का मरम्मत का भी काम शुरू हो गया है। वहीं लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर पटना के गंगा घाटों पर तैयारी शुरू हो गई है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार गंगा के जलस्तर में लगभग दो से तीन मीटर की कमी हुई है।
चंदन कुमार कुमार की तिवारी







