शराब से भरी कार हुई दुर्घटना, बाजार वासियों ने खूब लूटी, डोभी पुलिस ने वाहन को किया जब्त

गया : बिहार के गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र के डोभी चतरा मोड़ के समीप एनएच-2 जीटी रोड पर पेट्रोल पंप के समीप दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार से बाजार वासियों ने शराब की लूट की। इस घटना क़ी सूचना मिलते हि गस्ती कर रहे डोभी थाना के एस आई अजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर भीड़ को हटाते हुए शराब सहित कार को जब्त कर थाना ले आई।

इस मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि मारुति सुजुकी कंपनी के एक चार पहिया वाहन ब्रेजा कार जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर UP 80EV 4229 चतरा मोड़ डोभी के पास एनएच-2 पेट्रोल पंप के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिसमें नाईट गर्ल शराब रखी हुई थी। दुर्घटना के बाद शरारती तत्व के लोगों के द्वारा शराब को लूटने की कोशिश की गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शराब से भरी कार को जब्त कर थाने ले आई। जिसमें जब्त किए गए वाहन से 750 एमएल नाइट गर्ल शराब कुल 330 बोतल डोभी पुलिस ने मौके से बरामद किया है। चालक भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। वहीं वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन मालिक एवं चालक पर प्राथमिक दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Anant Singh Statement: 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर अनंत...

Anant Singh Statement, पटना: बिहार में मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने 9 लोगों की हत्या से जुड़े अपने बयान पर सफाई दी...

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में लूटकांड के आरोपी की गिरफ्तारी, अब...

Muzaffarpur Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में चर्चित मरीचा लूटकांड के मामले में मनियारी पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने...

Siwan Teacher MLC Election 2026: सीवान में शिक्षक एमएलसी चुनाव की...

Siwan Teacher MLC Election 2026: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर सीवान जिले में प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई...