ICC Cricket World Cup 2023 : जीत का लय बरकरार रखना चाहेगी टीम इंडिया

मुंबई : आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप-2023 अब धीरे-धीरे अंतिम पड़ाव पर पहुंच रहा है। इस बार क्रिकेट वर्ल्ड कप भारत में खेला जा रहा है। क्रिकेट के महाकुंभ में इस बार 10 टीमें हिस्सा ले रही है। जिसमें भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नीदरलैंड्स की टीमें भाग ले रही हैं। क्रिकेट वर्ल्ड कप की शुरुआत पांच अक्टूबर से शुरू हुआ है पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। भारत ने भी अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। टीम इंडिया ने जीत के साथ शुरुआत की थी। वहीं वर्ल्ड कप में भारत का जीत का अभियान लगातार जारी है।

बता दें कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच कल यानी दो नवंबर को मुकाबला होना है। भारत अभी तक छह मैच खेला है जिसमें सभी में जीत हासिल की है। टीम इंडिया पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच गया है। भारत और श्रीलंका के बीच कल का मुकाबला दोपहर दो बजे से खेला जाएगा। भारतीय टीम इस समय पूरे लय में है। सभी खिलाड़ियों का मनोबल हाई है। बता दें कि भारत के कप्तान रोहित शर्मा पूरे फार्म में हैं। भारतीय टीम बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी जबरदस्त फॉर्म में है। भारतीय टीम कल सातवीं जीत दर्ज करना चाहेगी।

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...