DM ने धान अधिप्राप्ति का फीता काटकर किया शुभारंभ

सहरसा : सहरसा के जिलाधिकारी वैभव चौधरी ने बुधवार को फीता काटकर धान अधिप्राप्ति का शुभारम्भ किया। जानकारी हो कि विभागीय निदेश के आलोक में एक नवंबर से धान अधिप्राप्ति का शुरआत होना था और यह अधिप्राप्ति खरीफ विपणन मौसम वर्ष 2023-2024 में 15 फरवरी 2024 तक जारी रहेगा। जिलाधिकारी वैभव चौधरी ने व्यपार मंडल सत्तरकटैया में धान अधिप्राप्ति की शुरआत कर किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि छोटे स छोटे किसान पैक्स एवं व्यपार मंडल के माध्यम से अपना धान बेच सकते हैं।

उन्होंने बताया कि साधारण धान की कीमत 2183 रुपया प्रति क्विंटल है जबकि ग्रेड ए धान की कीमत 2203 रुपया प्रति क्विंटल है। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि व्यपार मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार के पास प्रखंड के कोई भी किसान अपना धान जमा कर सकते हैं और किसान का रुपया सीधे किसानों के खाते में भेज दिया जाएगा। जिले के सभी पैक्स को एवं व्यपार मंडलों को एक-एक लॉट धान खरीदारी करने का लक्ष्य दिया गया है। मिलरों का सत्यापन भी कराया जाएगा और उसके बाद निर्धारण होगा कि जिले में अरबा चावल एवं उसना राईस मिल का चयन होगा।

बहरहाल, ग्रामीण इलाकों में उपभोक्ताओं को उसना चावल पसंद है तो उस अनुरूप ही काम होगा। वहीं जिला सहकारिता पदाधिकारी शिवशंकर कुमार ने किसानों को संबोधन करते हुए बताया कि किसान अपना धान पैक्स एवं व्यपार मंडल के माध्यम से बेचें और बिचौलिए से परहेज करें। इस अवसर पर मुख्यालय सहकारिता अधिकारी संजीव कुमार, सचिन कुमार, ब्रजेश कुमार, अवधेश कुमार, सत्तरकटैया प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी नीरज कुमार कंठ पैक्स पुरीख, पैक्स बारा, पैक्स पंचगछिया, पैक्स पटोरी और व्यपार मंडल को धान देने वाले प्रबंधक सह किसान मुकेश कुमार आदि लोग मौजूद थे।

राजीव झा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar Flood: नेपाल में जलप्रलय के बाद बिहार Alert, CM सम्राट...

 नेपाल में सैलाब के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा है। CM सम्राट चौधरी ने सीमावर्ती इलाकों का एरियल सर्वे कर राहत-बचाव तैयारियों...

Bihar Police: जिसे पढ़ाया-लिखाया, नौकरी लगते ही उसी पति को छोड़...

 बिहार के रोहतास में पति ने महिला पुलिसकर्मी पर नौकरी लगने के बाद कथित प्रेमी संग घर से जाने का आरोप लगाया है। पुलिस...

Jairam Mahato: जयराम महतो ने माफी से किया इनकार, बोले- फांसी...

 डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी विवाद में नया मोड़ आया है। विधायक ने माफी से इनकार किया, पुलिस एसोसिएशन ने गिरफ्तारी...