पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) शिक्षक भर्ती नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को लेकर पटना ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है। पटना पुलिस ने कल यानी दो नवंबर को ट्रैफिक रूट में बड़ा बदलाव किया है। पटना शहर के अंदर भारी वाहनों के आने पर प्रतिबंध लगा। आम लोगों के लिए पटना ट्रैफिक पुलिस की तरफ से वैकल्पिक व्यवस्था की है। बता दें कल यानी गुरुवार को सीएम नीतीश कुमार 25 हजार बीपीएससी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटगें। दोपहर 3.30 बजे से यह कार्यक्रम पटना के गांधी मैदान में किया जाएगा।
पटना ट्रैफिक एसपी पुरण झा ने बताया कि ट्रैफिक रूट में बड़ा बदलाव किया गया है। पटना में भारी वाहनों के आने पर प्रतिबंध भी लगाया गया है। पटना पुलिस का कहना है कि गांधी मैदान के अगल-बगल ट्रैफिक पुलिस की टीम गस्ती करेगी। शिक्षक भर्ती नियुक्ति पत्र समारोह समारोह में 398 गाड़ी से शिक्षक पहुंचेंगे। गांधी मैदान में पार्किंग की जगह है। सामानों के बेचने पर प्रतिबंध लगा दी गयी है। गांधी मैदान नो वेंडिंग जोन घोषित कर दिया है। पटना के ट्रैफिक एसपी ने भी इस बात जानकारी दी।
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट







