ईसाई समुदाय ने शांतिपूर्वक मनाया कब्र परब, पूर्वजों को किया याद

रांचीः ईसाई समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को कब्र परब(पर्व) मनाया। ईसाई धर्म मानने वाले लोग प्रत्येक वर्ष 2 नवम्बर को कब्र परब मनाते हैं। पर्व मनाने से कुछ दिन पहले समुदाय के लोग कब्रिस्तान में जाकर अपने पूर्वजों तथा परिवार के लोगों की कब्र पर साफ-सफाई करते हैं तथा कब्र को अच्छी तरह से लीपापोती किया जाता है।

उसके बाद उनकी कब्र पर फूलों तथा मोमबत्तियां जलाकर अच्छी तरह से सजाया जाता है ताकि 2 नवंबर के दिन सब लोग अच्छे से पर्व मना सके। इस दिन परिवार के लोग अपने पूर्वजों को तथा अन्य मृत लोगों को याद करते हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए विशेष प्रार्थना सभा किया जाता है।

इस दिन शाम में ख्रीस्त विश्वासियों की आत्मा की शांति के लिए विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाता है। इस दिन लोग अपने मृत परिवार के सदस्यों को याद करते हैं उनकी याद में यह पर्व मनाते हैं। हर साल की भांति इस साल भी यह पर्व शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में शांतिपूर्वक मनाया गया।

 

 

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक...

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...

Nirsa Murder Case: धनबाद में दिल दहला देने वाली वारदात! घर...

Nirsa Murder Case: धनबाद ज़िले के निरसा थाना क्षेत्र में आने वाली साहेबगंज बस्ती में मंगलवार सुबह-सुबह हत्या की एक चौंकाने वाली घटना हुई।...

Rajeev Mishra Suicide Case: सांसद ढुल्लू महतो के बयान पर पहली...

Rajeev Mishra Suicide Case: विजय टॉकीज़ के मालिक स्वर्गीय राजीव मिश्रा की आत्महत्या के मामले में सांसद ढुलू महतो के बयान के बाद, मृतक के...