बिहार विधान परिषद् के सभापति ने शीतकालीन सत्र से पूर्व बुलाई सर्वदलीय बैठक

पटना : शीतकालीन सत्र (205वें) से पूर्व बिहार विधान परिषद् के सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर की ओर से आज सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। जिसमें सभी दलों के नेता शामिल हुए। बैठक में शीलकालीन सत्र (205वें) के सुगम एवं सफल संचालन पर चर्चा की गई। सभापति ने सभी दलों के नेताओं से आगामी सत्र के कुशल, सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु सार्थक सहयोग देने की बात कही। साथ हीं उन्होंने कहा की उच्च सदन की अपनी एक गरिमा होती है, जिसका सम्मान सभी माननीय सदस्यों को करनी चाहिए। आसन का हमेशा यह प्रयास होता है कि सदन निष्पक्ष रूप से नियम एवं संसदीय प्रक्रियाओं से संचालित हो।

नेता विरोधी दल हरी सहनी ने अपेक्षित सहयोग करने का भरोसा दिया। गैर सरकारी संकल्‍प के दिन भी सदन चलने देने की बात कही। इस बैठक में संसदीय कार्य विभाग विजय कुमार चौधरी, मुख्य सचेतक सत्तारूढ़ दल संजय कुमार सिंह, सचेतक सत्तारूढ़ दल रीना देवी, बिहार विधान परिषद् अवधेश नारायण सिंह, डॉ. मदन मोहन झा, प्रो. संजय कुमार सिंह, भूषण कुमार, विशेष आमंत्रित सदस्य सच्चिदानन्द राय एवं बिहार विधान परिषद् के प्रभारी सचिव कमलेन्दु कुमार सिंह उपस्थित थे।

विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Chamber Election: 13 सितंबर को 4,214 वोटर करेंगे मतदान, अपर...

 झारखंड चैंबर चुनाव 13 सितंबर को होगा। कुल 4,214 मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें रांची के करीब 3,626 वोटर हैं। अपर बाजार में सबसे ज्यादा...

Khunti Crime News: खूंटी में 8 माह की गर्भवती प्रेमिका की...

 खूंटी के अड़की में आठ माह की गर्भवती युवती की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार किया है। शव...

SBI Officer Recruitment: SBI में 12,000 तक नौकरियों का मौका, Clerk...

SBI चालू वित्त वर्ष में 11,000 से 12,000 कर्मचारियों की भर्ती करेगा। Clerk और Officer स्तर पर नियुक्तियां होंगी। बैंक 200 से 250 नई...