शाह पर भड़के ललन, कहा- जो आपका स्क्रिप्ट लिखते हैं उनसे बोलिये सही से लिखे

पटना : केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह आज बिहार के मुजफ्फरपुर दौरे पर आए हुए थे। शाह के दौरे को लेकर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह बिहार के मुजफ्फपुर पहुंचे। हमलोग स्वागत करते हैं आए जितने बार आए। लेकिन जो उनका स्क्रिप्ट लिखते हैं उनसे बोलिए सही से लिखे। सही से बोलिएगा तो सही रहेगा।

ललन सिंह ने कहा कि जदयू के 11 लोगों की प्रतिनिधिमंडल आपसे मिलकर देश भर में जातीय गणना करवाने को बोला था और आज आप ऐसा बोल रहे हैं। आपका चरित्र हीं दोहरा है। आपने जातीय गणना रुकवाने के खिलाफ कोर्ट में याचिका डाले। आपका चरित्र ही दोहरा है। अगर ऐसा नहीं है तो आप ऐलान कर देते की देश भर में जातीय आधारित गणना करवाएंगे। जो गलत आंकड़ा आप बिहार का बता रहे हैं उसको सही कर देतें।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि आपको ईमानदारी से कहना चाहिए कि आपने इसको रुकवाने का कोशिश किया था। ललन सिंह ने कहा कि बिहार में जो आंकड़ा है वो 100 फीसदी सही आंकड़ा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सशक्तिकरण समझिए। नीतीश कुमार ने अति पिछड़े समाज के लाखों लोगों को सशक्त किया है। अमित शाह नारी सशक्तिकरण की बात करते हैं, उनको नारी सशक्तिकरण के बारे में समझ है। आप कह रहे हैं कि महिला आरक्षण का बिल लाए हैं। कौन सा बिल लाए हैं। खोदा पहाड़ निकली चुहिया। कब लागू होगा। आपने संसद का विशेष सत्र अपना महिमा मंडन करने के लिए बुलाया। आप दिसंबर वाले सत्र में लाते विशेष सत्र की क्या आवश्यकता थी।

उन्होंने कहा कि 2014 के चुनाव में जो वादा किया था उसको बताना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा किया और आपने चुनाव के बाद कहा कि ये सब चुनावी जुमला है। जबकि नीतीश कुमार ने जो वादा किया वो पूरा हो रहा है। बिहार की जनता सब समझ रही है कि आपका चरित्र क्या है। आप सब जुमलेबाजी हैं। 2010 में नीतीश कुमार अकेले सरकार बना सकते थे लेकिन नीतीश कुमार ने आपको कंधे पर चढ़ाया। लेकिन आपने हमें कमजोर करने का काम किया। आपने हमारे एक नेता (आरसीपी सिंह) को साथ मे लेकर नीतीश कुमार को कमजोर करने का षड्यंत्र रचा। आपके झांसे में बिहार के लोग 2014 में फंस गया। लेकिन फिर ये लोग समझ गए हैं कि आपने इनको ठग लिया तो आने वाले समय में जवाब मिल जाएगा। नीतीश कुमार ने जनादेश का अपमान नहीं किया। आपने नीतीश कुमार के खिलाफ षड्यंत्र रचा है।

अमित शाह के लालू यादव के दबाव वाले बयान पर ललन सिंह ने कहा कि किसी का दवाब नहीं है।
पटना से ही सांसद हैं जो कह रहे थे हमारे घर में कोई ब्यौरा लेने नहीं आया तो जिलाधिकारी ने सारा डेटा निकालकर रख दिया की नहीं। कोई भ्रम में मत रहिए बिहार में महागठबंधन की सरकार है। शाह ने कहा कि बिहार में गैंगवार हो रहा है तो ललन सिंह ने कहा कि सारा देश विदेश में मोदी-मोदी का नारा लगवाते रहते हैं। फिर मणिपुर में का दौरा क्यों नहीं करते है। मीडिया के साथ कुछ पोर्टल वाले पर ललन सिंह भड़क उठे। एक आध पोर्टल वाले भी हैं जो नीतीश और ललन को अलग बताते हैं।  महागठबंधन सरकार में टूट बताते हैं। इनलोगों का ऊपर से चाभी टाइट होता है तो बोलते हैं। ललन सिंह ने कहा कि यहां बैठे मीडिया के लोगों से मैं नहीं कह रहा हूं इनके ऊपर जो बैठे हैं उनको चाभी टाइट की जाती है।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...