प्रकाशित:
पटना : बिहार विधानसभा में आज यानी सोमवार से शीतकालीन सत्र की शुरुआत हो गई है। सत्र के पहले ही दिन भाकपा माले विधायकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। माले विधायक मनोज मंजिल ने कहा कि यदि फिलिस्तीन पर हमले जारी रहेंगे तो ऐसे में शांति बहाली की पहल कौन करेगा। भारत को शांति बहाली के लिए कदम उठाने चाहिए। इजराइल हमले की कड़ी निंदा की है। साथ ही भाजपा के विधायकों ने सदन के बाहर बैनर पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया।
कुमार गौतम की रिपोर्ट
Highlights

















