विधानसभा के बाहर सीपीआई माले विधायकों का प्रदर्शन, कहा- गाजा-फिलिस्तीन पर हमला बंद करो

पटना : बिहार विधानसभा में आज शीतकालीन सत्र की शुरुआत हुई। दोनों सदन की कार्रवाई सुबह 11 बजे शुरू हुई। सीएम नीतीश कुमार और विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा सहित बिहार के सभी पार्टियों के नेता दोनों सदन पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने सबसे पहले शोक संदेश पढ़कर सुनाया। वहीं विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने सदन में शोक संदेश पढ़कर सुनाया। उसके बाद सदन चलाया गया। लेकिन विपक्ष के साथ-साथ सत्ता पक्ष के विधायकों द्वारा जोरदार हंगामा देखने को मिला।

बिहार विधानसभा के बाहर सीपीआई माले विधायकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार हमला कर प्रदर्शन किया। विधायकों ने कहा कि गाजा-फिलिस्तीन पर हमला बंद करो। फिलिस्तीनियों का नरसंहार बंद करो। भारत की विदेश नीति को इजराइल-अमरीकी धुरी के समक्ष गिरवी रखना बंद करो। फिलिस्तीन की आजादी जिंदाबाद। गाजा-फिलिस्तीन पर हो रहे हमले के खिलाफ आज बिहार विधानसभा के शीत सत्र के पहले दिन भाकपा-माले विधायक दल के नेताओं ने प्रदर्शन किया।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...