पटना : स्टेशन प्रबंधक को मिली धमकी – राजधानी पटना के राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन प्रबंधक को पत्र के द्वारा डेढ़
करोड़ दो वरना राजधानी और वंदे भारत जैसी ट्रेन बंद कर दो। धमकी मिलने के बाद रेल पुलिस स्टेशन मामले
में एक बड़ा खुलासा किया है। रेल पुलिस ने इस मामले में सबसे पहले कपिल देव प्रसाद को हिरासत में
लेकर पूछताछ की और उनके लिखावट का नमूना लिया। उन्होंने कहा कि हमारा आपसी विवाद है
अनुज प्रसाद सिंह से चल रहा है। जो जलन स्कूल में शिक्षक थे। उसके बाद तत्काल पुलिस ने अनुज प्रसाद
को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की। पूछताछ के बाद उसका भी नमूना ले लिया है।
दोनों के नमूने लिखावट नमूने को फॉरेंसिक को भेजा जा रहा है और फोरेंसिक रिपोर्ट
आने पर पूरे मामले में आगे कार्रवाई होगी।
स्टेशन प्रबंधक को मिली धमकी
रेल एसपी अमलेंदु शेखर का कहना है कि कार्रवाई अभी भी चल रही है और लगातार मामले में जांच की जा रही है।
केंद्रीय एजेंसी को भी अलर्ट कर दिया गया है। सभी जिले के रेल थाना प्रभारी को भी अलर्ट कर दिया गया है।
फिलहाल इस मामले में पुलिस का कहना है कि जांच और रिपोर्ट के बाद ही कार्रवाई दोनों के खिलाफ होगी।
जिस तरीके से लेटर लिखा गया है उसे नमूने के साथ-साथ दोनों के नमूने को फॉरेंसिक को भेज दिया गया है।
अब देखना है कि फोरेंसिक के रिपोर्ट क्या होती है।
लेकिन रेल पुलिस बिल्कुल अलर्ट है और सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

















