पटना : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। राजेंद्र नगर स्टेशन प्रबंधक को धमकी मिली है। भारतीय डाक के माध्यम से अज्ञात शख्स ने धमकी दी। राजधानी एक्सप्रेस शताब्दी एक्सप्रेस और वंदे भारत ट्रेन को नहीं चलने देने की धमकी दी है। राजेंद्र नगर के स्टेशन प्रबंधक ने इस बाबत लिखित शिकायत राजेंद्र नगर रेल पुलिस थाना को दी है। मिली जानकारी के अनुसार रेल पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

















