एचइसी क्षेत्र में जमीन की नापी करने का विरोध

रांची: एचइसी आवासीय परिसर स्थित योगदा स्कूल के सामने 306 एकड़ जमीन की मापी करने पहुंचे आवास बोर्ड के अधिकारियों को विरोध का सामना करना पड़ा.

बस्ती बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले दर्जनों महिलाओं ने कहा कि वह यहाँ वर्षों से रह रहे हैं. एचइसी की ओर से उन्हें यहाँ बसाया गया है.

वहीं कई महिलाओं ने कहा कि एचइसी के अधिकारियों व सुरक्षाकर्मियों ने पैसा लेकर उन्हें यहां रहने को कहा है. वह

किसी भी स्थिति में जमीन खाली नहीं करेंगे. समिति के मिंटू पासवान ने कहा कि समिति के सदस्यों ने आवास बोर्ड की इस कार्रवाई को लेकर जगन्नाथपुर, बड़ झोपड़ी, न्यू कॉलोनी व मौसीबाड़ी में जनसंपर्क

अभियान चलाया. वहीं बुधवार को जगन्नाथपुर चौक में मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने की घोषणा की गयी. उन्होंने कहा कि आवास बोर्ड द्वारा पिछले दिनों लोगों को नोटिस दिया गया था.

भोजपुर में Waste to Art से महिलाओं को रोजगार और पर्यावरण...

भोजपुर में वेस्ट टू आर्ट पहल से कबाड़ को खूबसूरत कलाकृतियों में बदला जा रहा है। महिलाओं को रोजगार और पर्यावरण संरक्षण का लाभ...

बिहार में Dairy Business का विस्तार, दूध से आगे फल-सब्जी और...

एनडीडीबी अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह ने बिहार के दुग्ध संघों को मूल्य संवर्धित उत्पादों के साथ फल, सब्जी और खाद्य तेल कारोबार में विस्तार...

JPSC-JSSC छात्रों पर FIR का मुद्दा गरमाया, 8 सितंबर से BJP...

रांची: झारखंड में JPSC-JSSC प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े छात्र आंदोलन और अभ्यर्थियों पर दर्ज एफआईआर का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। छात्रों...