विजय दिवस समारोह 16 दिसंबर की धूम धाम से आयोजित की जाएगी : पूर्व सैनिक सेवा परिषद

पलामू:आज अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पलामू की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दामोदर मिश्र और संचालन दिनेश गुप्ता जी ने किया। परिषद के कार्यालय के बारे में प्रशासन से फिर से संपर्क किया जायेगा।

स्थानीय विधायक और सांसद से भी इस संदर्भ में संपर्क करने का निर्णय लिया गया। मोबाइल सी एस डी सुविधा के लिए स्टेशन हेडक्वार्टर से पत्राचार करने का निर्णय लिया गया।

जिला सैनिक बोर्ड शुरू होने में हो रहे विलंब के बारे में भी सरकार को ज्ञापन दे कर, इस कार्य को प्राथमिकता देने के लिए अनुरोध किया जाएगा। झारखंड में सरकारी नौकरियों में पूर्व सैनिकों के आरक्षण की मांग भी झारखंड सरकार से करने पर निर्णय लिया गया।

1971 में पाकिस्तान पर भारत के अभूतपूर्व विजय को याद करने और युद्ध के दौरान शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आगामी 16 दिसंबर 2023 को विजय दिवस मनाया जायेगा।
आज के बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए श्री शंभू नाथ सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष, श्री संजय कुमार को कार्यकारी महासचिव और श्री अशोक कुमार मेहता को मीडिया और जन संपर्क प्रभारी के रूप में मनोनित किया गया।
आज के बैठक में जिला अध्यक्ष दामोदर मिश्र, उपाध्यक्ष गिरवर प्रजापति, महा सचिव दिनेश गुप्ता, सचिव समता प्रसाद शर्मा, मार्ग दर्शक मंडल से आर सी यादव, पेंशन अधिकारी कामाख्या नारायण सिंह, सम्मानित सदस्य यू एन पाण्डेय, कृष्णा सिंह, संजय कुमार, त्रिपुरारी प्रसाद, संगठन मंत्री हरिहर तिवारी, कोषाध्यक्ष दया शंकर शर्मा, सचिव अशोक कुमार मेहता, जनार्दन सिंह, मुक्तेश्वर कुमार, अरुण कुमार मेहता, बैजनाथ पाल, शंभू नाथ सिंह, इत्यादि की सहभागिता रही।

नहर से 9 वर्षीय मासूम बच्चे का शव बरामद

डेहरी : खबर रोहतास जिला के डेहरी से है। जहां डेहरी के एक नहर से नौ वर्षीय मासूम बच्चे का शव बरामद हुआ है।...

महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला : EOU की बड़ी कार्रवाई, मुख्य...

पटना : महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले के मुख्य आरोपी विजेंद्र...

विजय चौधरी ने कहा- नीतीश कुमार के सुशासन व न्याय के...

पटना : पटना स्थित जनत दल यूनाइटेड (JDU) प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार सरकार...