झारखंड राज्य फसल राहत योजना की उपायुक्त ने की समीक्षा

गुमला: आज मंगलवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में झारखंड राज्य फसल राहत योजना खरीफ 2023 की समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त ने झारखंड राज्य फसल राहत योजना खरीफ के कार्य प्रगति की प्रखंडवार समीक्षा कर योजना की प्रगति को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उपायुक्त ने योजना के कार्य प्रगति में सुधार लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को सभी बीटीएम, एटीएम, बीसीओ व बीएओ क कार्यों की समीक्षा करने एवं कार्य योजना निर्धारित कर सुधारात्मक प्रगति लाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने अधिकारियों को प्राप्त रिपोर्ट का जमीनी स्तर पर जांच करने का भी निर्देश दिया।

जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि किसी प्राकृतिक आपदा में फसल की क्षति होने से इस योजना के तहत किसानों को मुआवजा मिलता है।

जिसके तहत 30 से 50 प्रतिशत क्षति होने पर 3000 रुपया प्रति एकड़ तथा 50 प्रतिशत से ज्यादा क्षति होने पर 4000 रुपया प्रति एकड़ मुआवजा का प्रावधान इस योजना के तहत है। उन्होंने बताया कि उक्त योजना के तहत जिले में प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 58.39 प्रतिशत की उपलब्धि प्राप्त है।

बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी, कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें।

Patna Chhath Puja 2026: पटना में 92 गंगा घाटों और 82...

Patna Chhath Puja 2026: छठ महापर्व 2026 को लेकर पटना नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता...

Vantara EARAZA Conference 2026: वनतारा में जुटे 30 देशों के वन्यजीव...

Vantara EARAZA Conference 2026: गुजरात के जामनगर स्थित वनतारा में 26 से 29 अक्टूबर तक यूरेशियन रीजनल एसोसिएशन ऑफ जूज एंड एक्वेरियम (EARAZA) का...

Giridih Drinking Water Scheme: पेयजल योजनाओं में लापरवाही पर मंत्री योगेंद्र...

Giridih Drinking Water Scheme: झारखंड में पेयजल योजनाओं की धीमी रफ्तार और लंबित कार्यों को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। गिरिडीह समाहरणालय...