उपायुक्त ने समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला का किया निरीक्षण

गढ़वा: मेराल प्रखंड के चामा पंचायत स्थित समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना -सह- कृषक पाठशाला का उपायुक्त शेखर जमुआर ने निरीक्षण किया।

इस दौरान उपायुक्त ने स्ट्रॉबेरी की खेती, ड्रैगन फ्रूट की खेती, टमाटर, बैंगन, निम्बू, फूलगोभी, बंदगोभी, ब्रोकली शिमला मिर्च एवं अन्य पौधों तथा तालाब का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने एक-एक कर प्रतिनियुक्त कर्मियों से भी जानकारी प्राप्त की एवं उत्तरदायित्व पूर्ण समयसीमा के अंदर कार्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने वृक्षारोपण भी किया तथा तालाब एवं भवन निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया गया। उपस्थित जिला कृषि पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद को कृषक पाठशाला का पूर्ण विकास हेतु फरवरी 2024 तक टाइम लाइन का निर्धारण कर आवश्यक निर्देश दिए।

उक्त मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मेराल जागो महतो तथा डिप्टी पीडी आत्मा के योगेंद्र सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडेय, पीआईए के आरआईसीएचए के कोषाध्यक्ष संतोष कुमार चौबे तथा कृषक पाठशाला में कार्यरत कर्मी प्रोग्राम मैनेजर विभु रंजन सिंह, कंसल्टेंट एग्रीकल्चर सुमित पुष्कर, एग्रीकल्चर मार्केटिंग राकेश कुमार, अकाउंटेंट राहुल कुमार चौबे, बिरसा विलेज कोऑर्डिनेटर रितेश कुमार, अभिषेक कुमार आदि।

Jharkhand Smart Road: झारखंड की पहली 10 लेन स्मार्ट रोड का...

Jharkhand Smart Road, रांची: झारखंड में पहली 10 लेन स्मार्ट रोड के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। करीब 177 करोड़ रुपये की...

Nepal Flood 2026: नेपाल जलप्रलय में आदापुर के एक ही परिवार...

Nepal Flood 2026, पूर्वी चंपारण: नेपाल में आए भीषण जलप्रलय के बीच बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर प्रखंड से बेहद दर्दनाक खबर...

RIMS Admission 2026 : रिम्स में MBBS की 250 सीटों पर...

RIMS Admission 2026 रांची: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में एमबीबीएस की 250 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शनिवार, 29 अगस्त से शुरू होगी। इनमें स्टेट कोटा...