सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास के मंत्र के साथ देश और राज्य का विकास करना हमारी प्रथामिकता: कर्मवीर सिंह

 

नेता प्रतिपक्ष के साथ राज्य की जनता की आवाज को बहरी सरकार के कानों तक पहुंचाना है: कर्मवीर सिंह

केन्द्र एवं प्रदेश नेतृत्व के द्वारा दिये गये दायित्व का इमानदारी से निर्वहन करुंगा: अमर कुमार बाउरी

बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर, पंडित दीनदयाल एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों के भारत का निर्माण भाजपा ही करेगी: अमर कुमार बाउरी

झारखण्ड और छत्तीसगढ़ को भाजपा ने बनाया है भाजपा ही संवारेगी: अमर कुमार बाउरी

भाजपा आपका कर्म देखती है, आपका खानदान नही- अमर कुमार बाउरी

राज्य के भ्रष्टाचारी, महाठगबंधन वाली सरकार को उखाड़ फेकेंगी- अमर कुमार बाउरी

रांची: भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता एवं नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी को मिले नए दायित्व की खुशी में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, झारखण्ड प्रदेश के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में संगठन महामंत्री, झारखण्ड कर्मवीर सिंह मुख्य रुप से उपस्थित हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्यय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं वंदे मातरम् गीत के साथ हुई। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, सभी मोर्चा के पदाधिकारी एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने नेता विधायक दल अमर कुमार बाउरी को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ, पुस्तक, प्रतिमा आदि दे कर सम्मानित किया।

सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास के मंत्र के साथ देश और राज्य का विकास करना हमारी प्रथामिकता: कर्मवीर सिंह

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्मवीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश को जोड़ने का काम कर रही है। यही कारण है कि आज पुरा विश्व भारत को सम्मान की नजर से देख रहा है। भारतीय जनता पार्टी को उद्देश्य सत्ता प्राप्ति नही है बल्की सत्ता के माध्यम से देश का विकास करना है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास के मुलमंत्र के साथ देश का विकास कर रहे है। देश का विकास कोई एक व्यक्ति नहीं कर सकता इसके लिए सभी को प्रयास करने की जरुरत है। झारखण्ड और छ्त्तीसगढ़ को भाजपा ने बनाया है और इन राज्य को भाजपा ही संवारेगी। भाजपा किसी जाति धर्म के आधार पर देश का निर्माण नही कर रही है बल्कि सभी को साथ लेकर देश को विश्व गुरु बनाने का प्रयास कर रही है। भाजपा 18 करोड़ से अधिक की सदस्यों वाली पार्टी है और सभी शीर्ष के नेता नहीं बन सकते। इसलिए पार्टी ने जो दायित्व कार्यकर्ताओं को दिया है उसे इमानदारी के साथ पुरा करें।

सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास के मंत्र के साथ देश और राज्य का विकास करना हमारी प्रथामिकता: कर्मवीर सिंह

उन्होंने कहा कि जो कार्य 9 वर्ष में केन्द्र सरकार ने और झारखण्ड के पिछले भाजपा की सरकार ने कार्य किया है उसे आगे बढ़ाते रहना है। ताकि देश फिर से पिछड़े नहीं। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के साथ कंधे से कंधा मिला कर सरकार को उखाड़ना है और राज्य और देश में एक बार फिर से 2024 में भाजपा की सरकार को लाना है।

कार्यक्रम में अपने संबोधन में अमर कुमार बाउरी ने कहा कि हमें गर्व है कि हम सभी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के सदस्य है। बाबा साहेब के द्वारा दिये गये संविधान को देश में क्रियान्वित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देश की बागडोर संभालने के बाद से ही शुरु हुआ। श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी ने जब प्रधानमंत्री का पद संभाला तो उन्होंने देश के ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों का निर्माण करवाया, सर्व शिक्षा अभियान के तहत छात्रों को शिक्षा से जोड़ा। ऐसे ही कार्य आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी योजनाओं के माध्यम से कर रहे है।

1160 22Scope News

उन्होंने कहा कि देश की जनता ने जब से कमल के निशान पर वोट दिया है तब से देश की जनता को आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत के पक्के मकान, नल जल योजना के तहत हर घर में शुद्ध पेय जल, किसानों को सम्मान निधि के माध्यम से कृषि के लिए प्रोतसाहित, युवाओं को स्वरोजगार एवं रोजगार उपलब्ध करना आदि कई ऐसी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि झारखंड की वर्तमान सरकार ने जब से राज्य की बागडोर संभाली है तब से लेकर अब तक पहले तो नेता प्रतिपक्ष के मामले को लटकाए रखा वहीं दूसरी तरफ राज्य के युवा, महिला, खिलाड़ी, दलित, वंचित, सोशल सभी के साथ छल किया है। राज्य सरकार ने पूर्व के भाजपा सरकार की जितनी भी लोककल्याणकारी योजनाएं थी उसे बंद कर दिया वही परिवारवाद को बढ़ावा देते हुए अपने ही लोगों के नाम पर योजनाओं की शुरुआत कर राज्य की जनता को छलने का काम कर रही है। भारतीय जनता पार्टी राज्य सरकार के इस रवैया को जनता के समक्ष लाने का कार्य करेगी और इस भ्रष्टाचारी महाठगबंधन वाली सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी

वहीं उन्होंने कहा कि यह पहली बार हो रहा जब कोई प्रधानमंत्री धरती आबा भगवान बिरसा मुडा को नमन करने के लिए झारखण्ड की धरती पर आ रहे है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का गेट वे हमारी पार्टी के सात मोर्चा है और सभी मोर्चा देश में अत्योदय की योजना को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम कर रही है। भाजपा ने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को नेता प्रतिपक्ष के दायित्व को देकर भरोसा दिया है तो मैं इस दायित्व को पूर्ण रुप से निर्वहन करने की कोशिश करुंगा।

उन्होंने अपने इस नये दायित्व के लिए मंच से केन्द्र एवं प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद दिया और पार्टी एवं जनता को आश्वस्त किया कि वर्तमान सरकार के उन सभी कार्यों के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करुंगा, जिस कारण राज्य के युवा, महिला, गरीब, दलित को नुकसान हुआ है। इस सरकार को उखाड़ फेकने का काम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर करेंगे।

उन्होंने कहा कि पार्टी जो भी दायित्व दे उसे इमानदारी के साथ निर्वहन करें क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो परिवार वाद नहीं करती बल्की इमानदारी और कार्य को प्राथमिकता देती है।

नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों से झारखण्ड विधान सभा ने नेता प्रतिपक्ष के नाम पर बाबूलाल मरांडी को मान्यता नहीं दी। जिस कारण राज्य की सवा तीन करोड़ जनता की आवाज प्रमुखता से झारखण्ड विधानसभा के पटल पर नहीं रखा जा सका। जिसका सीधा खामियाजा राज्य की जनता को हुआ।
उन्होंने कहा कि अब जब भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने मुझे नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दी है तो मैं राज्य की सवा तीन करोड़ जनता को यह आश्वस्त करता हूं कि उनकी आवाज और उनके अधिकार को संवैधानिक रुप से सदन के पटल पर रखुंगा।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राज्य की जनता ने पिछले साढ़े तीन वर्षों में वर्तमान सरकार के कार्यकाल को देख लिया है और यह जान गयी है कि सरकार राज्य हित में किसी भी प्रकार की कोई भी राज्य और केन्द्र की योजनाओं को राज्य में लागु नहीं कर रही है। क्योंकि राज्य सरकार नहीं चाहती है कि राज्य की जनता का विकास हो। सरकार सिर्फ अपनी ही तिजोरी को भरनें में लगी हुई है। लेकिन अब यह संभव नहीं है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी अब जनता की आवाज को सदन से लेकर सड़क तक उठाने का काम करेगी।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री बालमुकुन्द सहाय, प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह एवं अविनेश सिंह, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अशोक बड़ाईक, पवन साहू, आरती कुजूर, अमरदीप यादव, अनवर हयात, भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभात भुइयां, सीमा पासवान ध्रुव कुमार हरी, विमल बैठा, रंजय भारती, रंजन पासवान, कमलेश राम, विशाल वाल्मीकि,राकेश कुमार, शंकर रजक, जोगेंद्र लाल, राजीव राज लाल सहित भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, प्रमंडलीय प्रभारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Jamtara Cyber Fraud: जामताड़ा साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, लाखों की...

Jamtara Cyber Fraud: झारखंड के जामताड़ा ज़िले में साइबर अपराध के ख़िलाफ़ चल रहे अभियान के तहत, साइबर पुलिस स्टेशन ने एक कथित साइबर फ्रॉड...

Jadugoda Protest: जादूगोड़ा में विधायक के खिलाफ फूटा गुस्सा, 19 करोड़...

Jadugoda Protest: मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा मोड़ चौक पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पोटका के विधायक संजीव सरदार का पुतला फूंका।...

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक...

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...