अपहरण कांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश, कुख्यात गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद

नालंदा : फिरौती के लिए किशोर को अगवा किए जाने की घटना में पुलिस की बड़ी सफलता मिली है। घटना के महज चार घंटे के अंदर ही पुलिस ने अपहृत किशोर सकुशल बरामद करने के साथ घटना में संलिप्त कुख्यात अपराधी रौशन कुमार को गिरफ्तार किया है। बुधवार को हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का उद्भेदन करते हुए पत्रकारों को बताया।उन्होंने बताया कि वीते मंगलवार की संध्या चार बजे चिकसौरा थाना क्षेत्र के वाजितपुर गांव निवासी विजय प्रसाद के 15 वर्षीय पुत्र सूर्यभान सिंह को उसके घर के पास से तीन अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपहरण कर लिया था।

घटना के दो घंटे बाद बदमाशों ने सूर्यभान सिंह के मोबाइल से पिता विजय प्रसाद को फोन आता है और डेढ़ लाख रुपया की फिरौती की मांग करता है। फिरौती की रकम नही देने पर अंजाम बुरा कर देने की धमकी देता है। जिसके बाद अपहृत के पिता ने चिकसौरा थाना में जाकर अपहरण का मामला दर्ज कराया। जहां चिकसौरा थानाध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा ने तत्काल घटना की जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारी को दिया। मामले को गम्भीरता से लेते हुए नालंदा पुलिस कप्तान के निर्देश पर डीएसपी सुमित कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जहां तकनीकी व मानवीय स्त्रोत के आधार पर अपहृत को हिलसा थाना क्षेत्र के कलियाचक ग्वाल विगहा के सामने से सकुशल बरामद किया गया।

इस दौरान घटना में संलिप्त हिलसा थाना क्षेत्र के पकड़िया विगहा गांव निवासी रौशन कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। इसके निशानदेही पर अन्य बदमाशो की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि रौशन पर हिलसा थाने में पांच से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है। पिछले दिन हिलसा शहर के योगीपुर रोड में बैंक से पैसा निकासी कर घर जा रही एक महिला से 53 हजार रुपया छिनतई करने एवं बाइक लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। इसके पास से एक मोटरसाइकिल एवं दो एनोराइड मोबाइल बरामद किया गया है। इस छापेमारी दल में हिलसा इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार, चिकसौरा थानाध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा, एकंगरसराय थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा, सुबोध राणा, राहुल कुमार, शंभु कुमार और रविन्द्र कुमार समेत सशस्त्र बल मौजूद थे।

रजनीश किरण की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...