ईडी के अधिकारियों पर हमले की साजिश रचने और गवाहों को धमकाने मामले में तेज हुई जांच

रांचीः बिरसा मुंडा जेल से ईडी के अधिकारियों पर हमले की साजिश रचने और गवाहों को धमकाने के मामले मे ईडी की जांच तेज हो गई है। इसके तहत बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के जेलर नसीम से पूछताछ की जा रही है।

इससे पहले इस मामले में जेल के क्लर्क दानिश से भी पूछताछ हुई थी। वहीं ईडी के जोनल ऑफिस में जेलर से पूछताछ जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पावर ब्रोकर प्रेम प्रकाश को लेकर पूछताछ की जा रही है।

ईडी को मिले थे इनपुट

बता दें कि ईडी को इनपुट्स मिले थे कि जेल में जमीन घोटाले,अवैध खनन मामले में बंद आरोपियों के द्वारा ईडी के पदाधिकारी को किसी केस में फंसने की साजिश रची जा रही है। इसके बाद ईडी ने जेल में छापेमारी भी की थी।

जिसमें ईडी ने सबूतों को नष्ट करने की साजिश रचने और ईडी के गवाहों और अधिकारियों को धमकाने, नुकसान पहुंचाने को लेकर बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के जेल अधीक्षक,जेलर और क्लर्क को समन जारी किया था।

ईडी ने क्लर्क दानिश से 7 नवंबर,जेलर नसीम को 8 नवंबर और हामिद अख्तर को 9 नवंबर को समन देकर बुलाया था। अब तीनों से पूछताछ के बाद ही सच्चाई का पता चल पाएगा कि पूरा मामला क्या है।

Chirkunda BJP Worker Meeting: चिरकुंडा में भाजपा का मेगा मिलन समारोह,...

Chirkunda BJP Worker Meeting: निरसा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चिरकुंडा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा एक 'कार्यकर्ता मिलन समारोह' आयोजित किया गया। इस...

IT मैनेजर ने सीखे AI के तकनीकी गुर, विभागों में कामकाज...

पटना : सामान्य प्रशासन विभाग के बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसायटी की ओर से सोमवार को बिहार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) मिशन के तहत एकदिवसीय...

मंत्री संजय पासवान ने पंजाब की इंडियन सुक्रोज मिल पहुंचकर लिया...

पटना : गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री संजय पासवान ने सोमवार को पंजाब के मुकेरियां में स्थित इंडियन सुक्रोज लिमिटेड का दौरा किया। उन्होंने...