पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपने कार्यालय में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया

पलामू: अपराध गोष्टी के दौरान बीते माह में घटित सभी महत्वपूर्ण अपराधों की समीक्षा की गई । साथ में थानावार वारंट, कुर्की के निष्पादन के संबंध में की गई कार्रवाई, कांडों में गिरफ्तारी एवं निष्पादन की कार्रवाई की समीक्षा पुलिस अधीक्षक महोदया के द्वारा की गई।

पिछले माह में हत्या, लूट, बलात्कार, पोक्सो आदि के कांडों में गिरफ्तारी एवं उद्भेदन के संबंध में क्या–क्या प्रयास किए गए हैं उसकी गहन समीक्षा की गई।

उग्रवादियों के विरुद्ध कार्रवाई के दृष्टिकोण से मनातू, नावा बाजार, छतरपुर नौडीहा एवं हरिहरगंज को विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।

हत्या के जिन कांडों का उद्भेदन अभी तक नहीं हो पाया है उसको लेकर भी संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी को विशेष निर्देश दिया गया।

सभी अंचल के पुलिस निरीक्षकों को यूडी कांड के निष्पादन की दिशा में कार्रवाई करने तथा वैसे कांड जो काफी पुराने हैं उसकी समीक्षा करने का निर्देश भी दिया गया।

जिन कांडों में अभियुक्त दूर के राज्यों में छुपे हुए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस महानिरीक्षक से अनुमति लेकर संबंधित राज्य जाकर अविलंब कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

कांड उद्भेदन एवं कांड निष्पादन की दिशा में जिन थाना प्रभारी एवं पदाधिकारियों ने अच्छा काम किया है, उन्हें सुसेवांक से पुरस्कृत करने का आदेश दिया गया एवं जिनके कार्य में लापरवाही पाई गई उन्हें निंदन की सजा का आदेश दिया गया।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!