पटना : बिहार विधानसभा व विधान परिषद में शीतकालीन सत्र चल रहा है। सत्र का आज चौथा दिन है। वहीं सदन में आज आरक्षण विधेयक बिल सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने संबोधन में आज फिर एक बार अजीबोगरीब बयान दे दिया है। नीतीश कुमार ने हम के पूर्व प्रमुख जीतनराम मांझी पर भड़क गए। इस बार उन्हीं के बनाए गए सीएम जीतनराम मांझी पर गलत बयान दे दिया है। सीएम नीतीश ने कहा कि ये मेरी मूर्खता से मुख्यमंत्री बना।
नीतीश कुमार के इस बयानबाजी से एक बार फिर राजनीतिक सियासत गरम हो गई है। सदन में मौजूद भाजपा सदस्यों ने जीतनराम मांझी के साथ बहिष्कार किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सदन के बाहर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि महादलित का सीएम ने अपमान का किया है। साथ ही मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांगा। जीतनराम मांझी ने मीडिया से कहा कि राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलकर एक-एक बात बताऊंगा।
बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश कुमार द्वारा दलित नेता और पूर्व सीएम जीतनराम मांझी पर टिप्पणी को लेकर कहा कि यह दलित का अपमान है। सबसे सफल सीएम मांझी रहे हैं। इसलिए यह अपमान करना ठीक नहीं है। नीतीश कुमार को खुद गद्दी छोड़कर जानी चाहिए।
उनका मेडिकल जांच करवाना जरूरी है।
कुमार गौतम और विवेक रंजन की रिपोर्ट

















