Advertisment

बाघमारा में कोल इंडिया अंतर फुटबॉल टूर्नामेंट का रंगारंग समापन

धनबादः जिले के बाघमारा सिजुआ स्टेडियम में आयोजित कोल इंडिया अंतर फुटबॉल टूर्नामेंट का आज धूमधाम के साथ समापन हो गया। इस मौके पर मेजबान बीसीसीएल के सीएमडी समीरन दत्ता सहित कई अन्य कोल अधिकारी मौजूद रहे। यह आयोजन लगातार 10 दिनों तक चला जिसमें कोल इंडिया के सभी अनुषंगी इकाइयों की चयनित टीमों ने हिस्सा लिया।

एमसीएल ने जीता खिताब

आज का फाइनल मैच एमसीएल ओडिशा एवं एसईसीएल के बीच खेला गया, जिसमें एमसीएल ने एसईसीएल को 5-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि बीसीसीएल सीएमडी समीरन दत्ता ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया, वहीं सभी खिलाड़ियों को पारितोषिक एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।

मैन ऑफ द मैच एमसी के विश्वजीत उरांव को दिया गया, वहीं मैन ऑफ द सीरीज आनंद उरांव को दिया गया। कार्यक्रम के बाद सीएमडी ने कहा कि इस टूर्नामेंट में मेजबानी का मौका बीसीसीएल को मिला, यह हमारे लिए सौभाय की बात है। वहीं आगे उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बीसीसीएल की चयनित टीम के खेल को और भी अधिक निखारने की दिशा में प्रयास की जाएगी।

Barwadda Police Station Dispute: बरवाअड्डा थाना में विधायक जयराम महतो और...

Barwadda Police Station Dispute: बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बड़ापिछरी पंचायत की मुखिया यशोदा देवी के कथित फर्जी हस्ताक्षर से जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण...

13 Airports in Bihar by 2030: बिहार में 2030 तक 13...

13 Airports in Bihar by 2030: बिहार में सड़क और रेल कनेक्टिविटी के साथ अब हवाई नेटवर्क को भी मजबूत करने की तैयारी तेज...

Barhi Bypass Road Accident: बरही बायपास पर अज्ञात वाहन की चपेट...

Barhi Bypass Road Accident: हजारीबाग जिले के बरही बायपास स्थित भारत गैस एजेंसी गोदाम के समीप शनिवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार एक...