गुमला में रंजीत हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, छेड़खानी करना पड़ गया महंगा

गुमलाः कुछ दिनों पहले गुमला के रायडीह थाना क्षेत्र के सीलम गांव निवासी रंजीत कुमार बड़ाईक की हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय गुमला में पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने प्रेस वार्ता करते हुए इसकी जानकारी दी।

जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मृतक रंजीत बड़ाईक के द्वारा रमेश उरांव की पत्नी सलमी उरांव के साथ छेड़खानी की थी।

इस छेड़खानी का रमेश ने विरोध किया था जिसके बाद रंजीत के घर के आंगन में ही इस बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद रमेश ने लाठी और कुदाल से रंजीत पर हमला कर दिया जिससे कि घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

हत्या के बाद रमेश ने शव को छुपाने के लिए अपने चचेरे भाई दयानंद उरांव के साथ मिलकर लौकी ग्राम जाने वाले रास्ते में मर्दा नदी पर बने लौकी पुल के नीचे लाश को दफना दिया था।

 

 

Motihari Liquor Seizure: मोतिहारी में शराब तस्करों पर पुलिस का बड़ा...

Motihari Liquor Seizure: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में शराब तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में मोतिहारी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।...

Dr. Melaxin India Launch: भारत में लॉन्च हुआ South Korea का...

Dr. Melaxin India Launch: रिलायंस रिटेल के ओमनीचैनल ब्यूटी प्लेटफ़ॉर्म, 'Tira' ने भारत में दक्षिण कोरिया के मशहूर डर्मो-कॉस्मेटिक स्किनकेयर ब्रांड 'Dr. Melaxin' को...

JPSC Office Raid: क्या JPSC में हुआ बड़ा घोटाला? CID और...

JPSC Office Raid: CID और रांची पुलिस की एक संयुक्त टीम ने मंगलवार को रांची स्थित झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के दफ़्तर में...