Advertisment

हम कार्यकर्ताओं ने CM नीतीश का किया पुतला दहन, जमकर की नारेबाजी

गया : शहर की सड़कों पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) के कार्यकर्ताओं का गुस्सा अचानक फूट पड़ा। कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। सबसे पहले हम पार्टी के कार्यकर्ता स्थानीय गांधी मैदान पहुंचे। जहां से प्रदर्शन करते हुए समाहरणालय के समक्ष पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार के पुतले को फूंका और जमकर नारेबाजी की।

इस मौके पर हम पार्टी के जिलाध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी ने कहा कि जीतनराम मांझी गरीब-गुरबों के नेता हैं। वे जब सदन में बोल रहे थे तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें बीच में ही रोक दिया और तुम-तड़ाक की भाषा का प्रयोग किया। यह कहीं से भी सही नहीं है। इससे हमलोग काफी मर्माहत हुए हैं। मांझी वर्ष 1980 से विधायक हैं और कई विभागों के मंत्री भी रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बार-बार यह कहते हैं कि उन्होंने जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनाया। लेकिन सच्चाई यह है कि नीतीश कुमार ने अपने लोभ में उन्हें मुख्यमंत्री बनाया और रबड़ स्टैम्प की तरह इस्तेमाल करना चाहते थे।

नेताओं ने कहा कि जब ऐसा नहीं हुआ तो उन्होंने जीतनराम मांझी को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया।मांझी नीतीश कुमार से सीनियर व्यक्ति हैं, ऐसे में नीतीश कुमार का इस तरह की भाषा का प्रयोग करना कहीं से भी सही नहीं है। हमलोग मांग करते हैं कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे।
इस मौके पर हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोमित कुमार, वरिष्ठ नेता सत्येंद्र राय, नंदलाल मांझी, दीना मांझी, मुकेश चौधरी, शंकर मांझी और दिवाकर सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

AHA Fashion Store Ranchi: रांची की महिलाओं के लिए बड़ी खबर!...

AHA Fashion Store Ranchi: शहर के मोरहाबादी अंतु चौक में AHA Fashion Store का भव्य उद्घाटन किया गया। रांची की मेयर रोशनी खलखो ने...

JioBlackRock Mutual Fund: 17 अगस्त से Regular Plan शुरू, निवेशकों को...

JioBlackRock Mutual Fund: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड और ब्लैकरॉक की 50:50 संयुक्त उद्यम कंपनी जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने म्यूचुअल फंड निवेश को...

Jio Prime: ₹300 में एक साल तक रिचार्ज की कीमत लॉक,...

Jio Prime, मुंबई: मोबाइल रिचार्ज की कीमतों में बदलाव की चिंता कर रहे जियो ग्राहकों के लिए कंपनी ने Jio Prime नाम से एक...