एक साथ तीन लोगों की हत्या से इलाके में मची सनसनी, पुलिस जुटी जांच में

बेरमोः पश्चिम बंगाल के कांकसा थाना क्षेत्र स्थित पानागढ़ रेल पार शारदा पाली कॉलोनी में शुक्रवार को एक ही परिवार के तीन सदस्यों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इलाके में एक घर से तीन लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

बोकारो2 22Scope News

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँची स्थानीय पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हत्यारे ने घर के अंदर घुसकर घटना को अंजाम दिया है क्योंकि घर अंदर से बंद था आरोपी दीवार फांदकर घर के अंदर घुसा और ये हत्याएं की।

वृद्ध महिला बेटी के घर गई थी मेहमानी

मृतकों में एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला सीता देवी, महिला की 21 वर्षीय विवाहित नतनी सिमरन देवी और 17 वर्षीय नाती सोनू कुमार शामिल है। सीता देवी बोकारो थर्मल राजा बाजार की रहने वाली है और डीवीसी का पेंशनधारी भी है। घटना के समय सभी एक ही घर में थे। घटना के बाद राजाबाजार सहित बोकारो थार्मल में शोक की लहर है।बोकारो1 22Scope News

 

मृतक वृद्ध महिला के पुत्र महाबीर शर्मा ने बताया कि उसकी विधवा माँ सीता देवी पश्चिम बंगाल में अपनी बेटी के घर मेहमानी गई हुई थी। जहाँ मेरी वृद्ध माँ सहित भगना सोनू कुमार एवं भगनी सिमरन की हत्या कर दी गई।

विवाहित भगनी सिमरन का विवाह एक वर्ष पहले ही हुआ था पर अभी तलाक को लेकर विवाद पश्चिम बंगाल न्यायालय में चल रहा है। उसके पति महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। परिवार के अनुसार सिमरन के पति के ऊपर ही हत्या करवाने का संदेह जताया जा रहा है।

Bihar Sports Injury Center: LNJP अस्पताल में खिलाड़ियों के लिए तैयार...

Bihar Sports Injury Center, पटना: बिहार के खिलाड़ियों के लिए खेल के दौरान होने वाली गंभीर चोटों के इलाज को लेकर नई सुविधा शुरू...

Ranchi Encroachment Drive: अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन तो भड़का विरोध, पत्थरबाजी...

Ranchi Encroachment Drive, रांची: शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रशासन की टीम ने सुबह करीब 10...

Jharkhand Australia Cooperation: झारखंड के पर्यटन और शिक्षा को मिल सकता...

Jharkhand Australia Cooperation, रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से बुधवार को रांची स्थित लोकभवन में ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्यदूत (पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत)...