छोटी दीपावली पर 2536 जीविका दीदियों की जिंदगी में जीविका ने किया उजाला

मुजफ्फरपुर : जीविका के सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत जीविका परियोजना इकाई कार्यालय, मुशहरी प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम में 2536 दीदियों को उप विकास आयुक्त आशुतोष द्विवेदी ने परिसम्पत्ति को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हस्तांतरित किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त आशुतोष द्विवेदी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि जीविका परियोजना द्वारा गरीब और समाज के अंतिम तबके की महिलाओं के जीविकोपार्जन में आशातीत विकास के नए आयाम प्रतिदिन गढे जा रहे हैं। ऐसे में घूंघट में रहने वाली महिलाओं को जीविका ने समाज की मुख्य धारा में जोड़कर आधी आबादी को हक दिलाने का काम किया है।

वहीं सतत जीविकोपार्जन योजना से जुड़ी लाभुक उषा देवी ने बताया कि पति की मृत्यु के बाद परिवार के भरण पोषण और आत्मनिर्भर बनाने में यह योजना उनके जिंदगी में बदलाव का एक बड़ा महत्वपूर्ण कदम साबित हुई है। कार्यक्रम में जीविका के डीपीएम अनीशा गांगुली समेत सैकड़ों की संख्या में जीविका से जुड़ी महिलाएं उपस्थित रही।

संतोष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar CSR Policy 2025: CSR नीति 2025 पर बिहार सरकार की...

Bihar CSR Policy 2025, पटना: बिहार में समावेशी और सतत विकास को गति देने के लिए राज्य सरकार ने कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड...

Kaimur Paddy Procurement Payment Delay: कैमूर में धान खरीद के भुगतान...

Kaimur Paddy Procurement Payment Delay: बिहार में धान अधिप्राप्ति को लेकर पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की समस्याएं एक बार फिर सामने आई हैं।...

giridih में JMM संगठन विस्तार की तैयारी तेज, 15 दिनों में...

गिरिडीह में झामुमो की संगठनात्मक बैठक में अगले 15 दिनों में पंचायत और शहरी वार्ड स्तर तक संगठन विस्तार का लक्ष्य तय किया गया।...