सीएम नीतीश ने समाज और बिहार को संवारने वाली जीविका दीदियों की सराहना, विपक्ष पर कसा तंज

सीएम नीतीश ने समाज और बिहार को संवारने वाली जीविका दीदियों की सराहना, विपक्ष पर कसा तंज

पटना : सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर जीविका दीदियों की मेहनत, धैर्य और इच्छाशक्ति की प्रशंसा की है। मुजफ्फपुर में जीविका दीदियों को क्लाउड किचन का उदाहरण देते हुए बताया है कि कुल तीन करोड़ के सालाना टर्न ओवर में 50 लाख का मुनाफा कमाते हुए सरकार को भी 15 लाख का टैक्स दिया है।

Goal 7 22Scope News

जीविका दीदियां हैं हमारी प्रेरणास्रोत, अर्थव्यवस्था में बड़ी भूमिका – नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री ने उनकी मेहनत,धैर्य और इच्छाशक्ति की प्रशंसा करते हुए लिखा है कि अपनी मेहनत, धैर्य और इच्छाशक्ति से अपने परिवार, समाज और बिहार को संवारने वाली ऐसी करोड़ों जीविका दीदियां हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं। 1 करोड़ 40 लाख से अधिक जीविका दीदियां अलग-अलग कामों से बिहार और देश की अर्थव्यवस्था में बड़ी भूमिका निभा रही हैं।

CM ने कहा- आधी आबादी को दिया उनका बाजिब हक

मुख्यमंत्री ने लिखा है कि हमारा शुरू से मानना रहा है कि आधी आबादी के उत्थान और सम्मान के बिना कोई समाज, कोई राज्य, कोई देश प्रगति नहीं कर सकता। इसलिए हमारी सरकार ने बिहार की बहन-बेटियों के उत्थान और सम्मान के लिए अनेक काम किए। हमने देश में पहली बार पंचायत और नगर निकाय चुनावों में महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की। हमने सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 35 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की। हमने महिलाओं के लिए डोमिसाइल नीति लागू की। हमारी सरकार ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती में महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण लागू किया।

महिला शिक्षा और रोजगार के लिए सरकार प्रयासरत है – नीतीश

उन्होंने महिलाओ शिक्षा और स्वरोजगार के लिये लिखा है हमारी सरकार जन्म से लेकर स्नातक करने तक हर बच्ची पर 94,100 रुपये खर्च कर रही है। हमारी सरकार द्वारा हर परिवार की एक महिला को अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए 10 हजार रुपये दिये जा रहे हैं। यह राशि मिलने के बाद कई महिलाओं ने अपना रोजगार शुरू कर दिया है। इसमें यह व्यवस्था की गई है कि रोजगार चलने पर उन्हें 02 लाख रूपये तक की अतिरिक्त सहायता भी दी जायेगी।

नीतीश कुमार ने इशारों में विपक्ष पर किया हमला 

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर तंज कसते हुये लिखा है कि जीविका दीदियों’ के नाम पर ये लोग अपने परिवार की ‘आजीविका’ तलाश रहे हैं। आधी आबादी के लिए चांद-तारे तोड़ लाने की बात कर रहे हैं। बिहार की जनता ने इन लोगों को भी मौका दिया था लेकिन तब इनका ध्यान सेवा करने से ज्यादा मेवा खाने पर लगा हुआ था। इनके कार्यकाल में महिलाओं का विकास सिर्फ इनके परिवार तक ही सीमित था। इन लोगों के राज में बिहार की महिलाओं ने जो दुख- दर्द और जंगलराज का दंश झेला है, वह किसी से छिपा नहीं है।

यह भी देखें :

‘महिला सशक्तिकरण के बहाने कसा तंज’

ऐसे लोगों को पता होना चाहिए कि ये 2005 से पहले वाला बिहार नहीं है। बिहार की बहन-बेटियां पढ़ रही हैं, आगे बढ़ रही हैं, नौकरियां कर रही हैं, स्वरोजगार में लगी हैं, नौकरियां दे रही हैं, बिहार और देश का नाम रोशन कर रही हैं। बिहार की बहन-बेटियों को पता है कि उनके उत्थान और सम्मान के लिए किसने काम किया है।

CM नीतीश ने कहा- NDA की सरकार में जारी रहेगा महिलाओं का  विकास

बिहार की बहन-बेटियां एक बार फिर एनडीए सरकार बनाने जा रही हैं। 2005 में बिहार से किया वादा हमें हमेशा याद रहता है। जब तक मैं हूं, बिहार को और विशेष तौर पर हमारी बहन-बेटियों को आगे बढ़ने से कोई शक्ति रोक नहीं सकती।

ये भी पढ़े :  चुनाव ऐलान के बाद पहली बार गरजे नड्डा, कहा- बिहार चाणक्य, आर्यभट्ट व भगवान महावीर की भूमि है

Saffrn

Trending News

World Athletics Championship 2026: CCL पिपरवार के अमोल कांत मिश्रा भारतीय...

सीसीएल पिपरवार के वरिष्ठ कर्मी अमोल कांत मिश्रा का 26वीं विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। वे...

Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, पिघला...

Visakhapatnam Steel Plant Accident: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) के इस्पात संयंत्र में सोमवार को एक भीषण औद्योगिक दुर्घटना...

सम्राट कैबिनेट में लिया गया बड़ा फैसला, कुल 25 एजेंडों पर...

पटना : बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक को बेहद खास...

जमीनी विवाद में चाकूबाजी, 4 घंटे के अंदर पुलिस ने 3...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए...

मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा- फिल्म नीति में बिहार के कलाकारों...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार से फिल्म अभिनेता कुमार कन्हैया सिंह ने आज पटना स्थित आवास पर शिष्टाचार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img