कोडरमा रेल हादसे का जीएम ने किया निरीक्षण, पीड़ितों को दिया हरसंभव मदद का आश्वासन

कोडरमाः कोडरमा के परसाबाद में हुए ट्रेन हादसे के बाद पूर्व मध्य रेलवे के जीएम अनिल कुमार खंडेलवाल कोडरमा पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना स्थल पर पहुंचने के बाद जीएम ने मृतक और घायल के परिजनों से सदर अस्पताल में जाकर मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

इस दौरान धनबाद रेल मंडल के डीआरएम कमल किशोर सिन्हा भी मौजूद थे। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद जीएम कोडरमा स्टेशन पहुंचे और रेलवे के अधिकारियों के साथ बैठक की। जीएम अनिल कुमार खंडेलवाल ने कहा कि परसाबाद में हुए ट्रेन हादसे मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच कराई जाएगी और इसके लिए जांच सेटअप कर दी गई है।

तकनीकी खामी के कारण हुई घटना

हादसे पर उन्होंने कहा कि 24 घंटे ट्रेन चलती रहती हैं, ऐसे में कुछ तकनीकी खामी के कारण यह घटना हुई होगी। उन्होंने बताया कि इस घटना के पीड़ित परिवार के साथ रेल प्रशासन हमेशा खड़ी है और प्रावधानों के अनुसार पीड़ित परिवार को हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी।

मालूम हो कि शनिवार की दोपहर में पुरी से नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में परसाबाद स्टेशन से गुजरने के दौरान ओवरहेड तार टूटकर ट्रेन पर गिर गई थी, जिससे एक रेल यात्री और एक मजदूर की मौत हो गई थी। इस घटना के कारण हावड़ा-दिल्ली मेन लाइन पर तकरीबन साढ़े चार घंटे तक रेल परिचालन बाधित भी रहा था। इसके साथ ही इस घटना में कई लोग घायल भी हुए थे।

Seemanchal Jeevika Goat Producer: बकरी पालन से लखपति बनीं सीमांचल की...

Seemanchal Jeevika Goat Producer: बिहार के ग्रामीण इलाकों में स्वयं सहायता समूहों (SHG) के जरिए महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की एक ऐतिहासिक मिसाल सीमांचल...

JPSC L Khyangte Bail: निचली अदालत से झटका लगने के बाद...

JPSC L Khyangte Bail, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में आयोग के पूर्व अध्यक्ष...

Wasseypur Firing Case: वासेपुर गोलीकांड में 22 साल बाद फैसला, तीन...

Wasseypur Firing Case, धनबाद: धनबाद के चर्चित वासेपुर गोलीकांड में करीब 22 साल बाद अदालत का फैसला आया है। फहीम खान के घर पर...