पड़ोसी घर पर कब्जा जमाने की फिराक में कर दिया मुकदमा

धनबाद: जिस घर के दो सदस्य देश के लिए सीमा पर अपनी जान की बाजी लग रहे हो उन जवानों को यदि स्थानीय पुलिस की मदद ना मिले तो किस तरह लोग देश की सेवा में जी जान लगायेगें।

मामला धनबाद के लोयाबाद थाना इलाके की है जहां मोहम्मद आमिर हुसैन अपने ही पड़ोसियों के द्वारा उनके परिवार पर किए जा रहे अत्याचार से परेशान है। जम्मू कश्मीर में सीमा पर रहकर देश की रक्षा में लगे BSF जवान ने अपनी आप बीती मीडिया के सामने सुनाई  साथ ही स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए।

DNB B2 22Scope News

आमिर की माने तो विगत कुछ दिनों से उनके पड़ोसी जबरन  उनके मकान के ऊपर कब्जा करना चाहते हैं इसको लेकर उनके माता-पिता के द्वारा स्थानीय थाना को सूचना दी गई थी इसके बाद भी पुलिस के द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई उल्टे उन्हें और उनकी बहन जो की सीमा सुरक्षा बल में है उनके ऊपर झूठा मुकदमा कर दिया।

बेटे – बेटी सीमा पर कर रहे हैं शरहद की सुरक्षा

पूरे मामले को लेकर जब परिवार स्थानीय थाना पहुंचा तो वहां से आवेदन गुम हो जाने की भी बात कही गयी  इसको लेकर उन्होंने दूसरी बार भी आवेदन दिया लेकिन किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई । परेशान होकर BSF जवान अपनी मां के साथ जिले के उपायुक्त से  मुलाकात की एवं लिखित शिकायत की है साथ ही जिले के वरिय  पुलिस अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाइ है।

कब्जा जमाने की फिराक – DC-SSP से लगाई न्याय की गुहार

इस दौरान उनकी माता ने बताया कि उनके बेटे बेटी  फौज में काम करते हैं जो की सीमा पर तैनात है और दो बच्चे यहां रह कर पढ़ाई करते हैं इस दौरान उनके पड़ोसी लगातार उनके घर पर कब्जा करने को लेकर उनके साथ लड़ाई झगड़ा और गाली गलौज करते हैं। जिसकी शिकायत उन्होंने की थी पर स्थानीय  थाना ने उनकी एक ना सुनी  जिला प्रशासन से इंसाफ की उम्मीद लगाए हुए आज मुलाकात किया है एवं कार्रवाई की मांग की है।

Saffrn

Trending News

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: बैद्यनाथ राम, प्रणव झा और परिमल...

Jharkhand Rajya Sabha Chunav 2026: झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। नामांकन के अंतिम दिन झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM)...

बिहार MLC चुनाव : सभी 10 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, मंत्री...

पटना : बिहार में विधान परिषद चुनाव को लेकर आज बड़ा दिन है। आज यानी आठ जून को ही बिहार विधान परिषद के लिए...

जमीन विवाद में दिव्यांग भाई की हत्या, आरोपी फरार

गयाजी : गयाजी जिले के डुमरिया प्रखंड के महूड़ी गांव में जमीन विवाद को लेकर एक भाई ने अपने ही सगे भाई की धारदार...

चिराग का ‘INDI’ गठबंधन पर निशाना, कहा- कांग्रेस ने सत्ता के...

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर निशाना साधा है।...

बिहार MLC चुनाव : नामांकन से पहले दिनारा के भलुनी भवानी...

सासाराम : भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह आज दिनारा के भलुनी भवानी देवी मंदिर पहुंचे और विशेष रूप से पूजा अर्चना की। बता...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img