राज्य स्थापना दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त ने बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश

गढ़वा: आगामी 15 नवंबर को आयोजित किये जा रहे झारखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर जिला स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में आज समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में बैठक कर कार्यक्रम हेतु तैयार किये गए सम्पूर्ण रूपरेखा के अनुसार विभिन्न विभागों द्वारा किये गए तैयारियों की समीक्षा की गई।

ताकि कार्यक्रम का आयोजन अचूक रूप से सफल हो सके।  कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर कार्यक्रम स्थल पर टेंट की व्यवस्था, साफ सफाई, पेयजल, विद्युत, साउंड सिस्टम, बैनर-पोस्टर, बैठने की समुचित व्यवस्था, मीडिया गैलरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, स्वागत गान, लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण, शिलान्यास उद्घाटन समेत अन्य को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।

उपायुक्त जमुआर एवं उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय द्वारा एक-एक कर सभी विभागों को उनके दायित्व के अनुरूप कार्यक्रम स्थल पर लगाए जाने वाले स्टॉल संबंधी जानकारी प्राप्त की गई।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग, कल्याण, समाज कल्याण विभाग, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, शिक्षा विभाग, खेलकूद विभाग, श्रम विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, बैंक, जेएसएलपीएस, सामाजिक सुरक्षा, मत्स्य, भूमि संरक्षण, आपदा प्रबंधन, परिवहन विभाग, एनआरईपी, आरईईओ, भवन निर्माण, रोड कनस्ट्रुक्शन विभाग एवं अन्य विभागों को स्टॉल लगाकर आमजनों को सरकारी योजनाओं के लाभ से अवगत कराने एवं शिलान्यास हेतु विभिन्न योजनाओं के शिलापट्ट तैयार करने के संबंध में निदेशित किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वागत गान एवं मंच संचालन को लेकर भी उपायुक्त ने जेएसएलपीएस समेत अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। विदित है कि झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह 2023 का आयोजन स्थानीय राजकीय कृत + 2 गोविंद उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित की जानी है।

उक्त बैठक में उलरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त अपर समाहर्ता पंकज कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा बिजय कुमार, निदेशक डीआरडीए दिनेश प्रसाद सुरीन, भू-अर्जन पदाधिकारी एजाज़ अनवर समेत विभिन्न विभागों के सभी वरीय पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद व नगर पंचायत, विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी गढ़वा तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थें।

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...