Advertisment

पर्यटन सीजन आते ही गया एयरपोर्ट पर किया गया मॉक ड्रिल 

गया : गया एयरपोर्ट पर आंशिक आपातकालीन अभ्यास किया गया। जिसके माध्यम से यहां उपलब्ध संसाधनों का किसी आपातकालीन अवस्था में सुचारु उपयोग एवं सुरक्षा, संरक्षा और प्रचालन की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया गया। इस अभ्यास में सभी बाहरी एवं आंतरिक एजेंसियों ने अपनी अपनी जिम्मेदारियां का निष्पादन किया। इस अभ्यास के दौरान एक एयरक्राफ्ट (कृत्रिम) की दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना एटीसी द्वारा दी गई। जिसको सुनकर एयरपोर्ट अग्निशमन विभाग, प्रचालन विभाग, सीआईएसएफ और सभी एयरलाइन एजेंसियों ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सुरक्षा एवं संरक्षा के इंतजामों को त्वरित रूप में कायम किया तथा स्थिति को नियंत्रण में ले लिया।

मगध मेडिकल के डॉक्टर की टीम तथा सिटी फायर सर्विस की दो टीमों ने तुरंत ही इस स्थिति की सूचना पाकर एयरपोर्ट पर अपनी उपस्थित दर्ज कराई एवं संरक्षा के कार्यों में अपना योगदान देते हुए सेवाएं प्रदान की। पूरे अभ्यास के दौरान एयरपोर्ट डायरेक्टर बंगजीत साहा ने मोबाइल कमान्ड पोस्ट पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर व्यवस्थाओं पर कड़ी नजर बनाई रखी। इस इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एयरपोर्ट डायरेक्टर ने सभी एजेंसियों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

AHA Fashion Store Ranchi: रांची की महिलाओं के लिए बड़ी खबर!...

AHA Fashion Store Ranchi: शहर के मोरहाबादी अंतु चौक में AHA Fashion Store का भव्य उद्घाटन किया गया। रांची की मेयर रोशनी खलखो ने...

JioBlackRock Mutual Fund: 17 अगस्त से Regular Plan शुरू, निवेशकों को...

JioBlackRock Mutual Fund: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड और ब्लैकरॉक की 50:50 संयुक्त उद्यम कंपनी जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने म्यूचुअल फंड निवेश को...

Jio Prime: ₹300 में एक साल तक रिचार्ज की कीमत लॉक,...

Jio Prime, मुंबई: मोबाइल रिचार्ज की कीमतों में बदलाव की चिंता कर रहे जियो ग्राहकों के लिए कंपनी ने Jio Prime नाम से एक...