नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार

408
Advertisment

नौबतपुर : पटना जिले के नौबतपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में नौ वर्षीय बच्ची के साथ रिश्ते में लगने वाले उसके चचेरे बहनोई ने दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद बच्ची की मां नौबतपुर थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई। इधर, पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी चेचर बहनोई को पटना सिटी निवासी निवासी विद्या दास को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मेडिकल के लिए बच्ची को अस्पताल भेज दिया गया है।

Advertisment

थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज ने बताया कि एक नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी चचेरे बहनोई को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पटना सिटी से गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी को न्यायालय भेज कर बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया है।

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Advertisement