आपसी विवाद में सनकी पति ने चाकू से गोदकर की पत्नी की हत्या

औरंगाबाद : औरंगाबाद में एक विवाहिता का हत्या करने का ससनीखेज मामला सामने आया है। हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति ने की है। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत आजन के भुइयाटोली की है। जहां सनकी पति ने अपनी पत्नी पर गैर पुरुषो से अवैध संबंध के संदेह पर चाकू से गोदकर हत्या कर फरार हो गया है। मृतका ललिता देवी आजन गांव निवासी सीताराम भुइया के 37 वर्षीय पत्नी है।

मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होती रहटी थी। मंगलवार की रात भी झगड़ा हुई थी। जिसके बाद पत्नी ने अपने घर से बाहर निकली तो उसके पीछे से उसके सनकी पति ने भी बाहर निकला। अकेला देख अपनी ही पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत का घाट उतार दिया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही मदनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वहीं इस घटना को लेकर औरंगाबाद एसडीपीओ मोहमद अमानुल्लाह खान ने घटनास्थल पर पहुंच मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली। मीडिया से बताया कि पति-पत्नी की आपसी विवाद में पति ने ही अपने पत्नी को चाकू से गोदकर हत्या कर दिया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया जा रहा है।

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

NEET Re-Exam 2026: फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में प्रमोद...

 NEET री-परीक्षा 2026 में फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में EOU ने लखीसराय के प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले में 27...

Sahibganj News: पाकिस्तानी और नेपाली नोटों के साथ बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार,...

 साहिबगंज के करमटोला स्टेशन के पास ब्रह्मपुत्र मेल से बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार हुआ। उसके पास से पाकिस्तानी और नेपाली मुद्रा, मोबाइल व टिकट बरामद...

JHTET 2026: झारखंड में 5.60 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ा बदलाव,...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर 2026 को होगी। करीब 5.60 लाख अभ्यर्थियों को प्री-प्रिंटेड OMR शीट मिलेगी। इससे पारदर्शिता और परीक्षा प्रबंधन बेहतर...